फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   North Eastern Railway GM inaugurated labor room at Ujhani railway station in Budaun

Budaun: उझानी रेलवे स्टेशन पर जीएम ने लेबर रूम का किया लोकार्पण, फुटब्रिज निर्माण का दिलाया आश्वासन

Fri, 24 Feb 2023 05:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 05:08 PM IST
सार

उझानी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्रवीर रमण से व्यापारियों से भी मिले। उन्होंने स्टेशन पर फुटब्रिज की मांग की। इस पर जीएम ने उन्हें आश्वासन दिलाया है।

विज्ञापन
North Eastern Railway GM inaugurated labor room at Ujhani railway station in Budaun
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने उझानी स्टेशन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) चंद्रवीर रमण ने विभागीय अफसरों की टीम के साथ शुक्रवार दोपहर उझानी रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इज्जतनगर डिवीजन की डीआरएम रेखा यादव समेत विभागीय अफसरों के साथ खासकर यात्री सुविधाओं को लेकर बात की। व्यापारियों की ओर से प्लेटफार्म नंबर-दो के उच्चीकरण और फुटब्रिज के अभाव में दिक्कतें बताए जाने पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। जीएम ने मालगोदाम प्लेटफार्म के पास बने लेबर रूम का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


जीएम चंद्रवीर रमण समेत विभागीय अफसरों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर यहां पहुंची। जीएम रमण और इज्जतनगर डिवीजन की डीआरएम रेखा यादव ने रेलवे की भूमि पर प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बने लेबर रूम का लोकार्पण से पहले प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। लेबर रूम में ही वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक के लिए भी कार्यालय आवंटित किया गया है। 

विज्ञापन

सुविधाओं पर दिया जोर

स्टेशन मास्टर कक्ष, टिकट विंडो और मुख्यद्वार के पास निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर की सुविधाओं को लेकर ज्यादा जोर दिया। अधीनस्थ अफसरों से कहा कि परिसर में यात्रियों के आने-जाने को एक ही द्वार है। मुख्यद्वार पर दो गेट होने चाहिए। पेयजल और शौचालय की सुविधा में कोताही नहीं होनी चाहिए। 

जीएम ने प्लेटफार्म नंबर-दो के उच्चीकरण के लिए निरीक्षण के दौरान साथ मौजूद टीम के सदस्यों से बात की। कहा- प्लेटफार्म नंबर-दो पर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती होगी। फुटब्रिज की भी आवश्यकता पर चर्चा हुई। इसके बाद अफसरों ने गोशाला फाटक के पास बने सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed