फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nodal Officer of State Medical College removed

राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी हटाए

Sun, 11 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 11 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
नए नोडल अधिकारी डॉ. एमपी प्रजापति ने चार्ज संभाला
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बदलने के बाद काम को मिलेगी रफ्तार

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव को शासन ने हटा दिया है। उनके स्थान पर डॉ. एमपी प्रजापति को चार्ज दिया गया है। डॉ. प्रजाति ने चार्ज संभाल लिया है। नोडल अधिकारी बदले जाने के बाद माना जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को रफ्तार मिल सकती है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज को शासन से 243 करोड़ रुपये का बजट जारी होना बाकी है। 
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ 20 दिसंबर 2014 को बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेज की नींव रखी थी। नोडल अधिकारी आगरा मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव को बनाया गया था। 543 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के लिए शासन 300 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। अक्तूबर 2016 में ओपीडी भी चालू कर दी गई। भवन निर्माण के लिए अभी 243 करोड़ रुपये का बजट जारी होना बाकी है। हालांकि, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम मेडिकल कॉलेज का मुआयना कर चुकी है। फैकल्टी पूरी न होने की वजह से एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज को फिलहाल मान्यता देने से इंकार कर दिया था। सूबे में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद 243 करोड़ रुपये का बजट भी फंस गया था।
विज्ञापन

सरकार ने अब मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. एमपी प्रजापति को नोडल अधिकारी बनाया है। माना जा रहा है कि नया नोडल अधिकारी बनने के बाद मेडिकल कॉलेज के काम को रफ्तार मिल सकती है। शासन से बाकी का बजट भी जल्द जारी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने नोडल अधिकारी बदल दिया है। मेरी जानकारी में 243 करोड़ रुपये का बजट अब तक जारी नहीं हो सका है। नए नोडल अधिकारी ने चार्ज ले लिया है।
- डॉ. नीरज यादव, निवर्तमान नोडल अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed