{"_id":"32ed1fec4528abce87bc7412c8944d44","slug":"no-one-nomination-from-ward-19-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौैथे चरण का नामांकन, वार्ड 19 से किसी ने नहीं भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौैथे चरण का नामांकन, वार्ड 19 से किसी ने नहीं भरा पर्चा
बदायूं।
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन में जहां पदों से कई गुना अधिक लोगों ने उम्मीदवारी जताई है, वहीं बिल्सी में एक वार्ड से किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि अभी पर्चा दाखिल करने के लिए एक दिन बाकी है। जिला पंचायत के आरओ राम रखपाल सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के लिए शुक्रवार को 135 नामांकन हुए।
बिल्सी। अंबियापुर क्षेत्र पंचायत के 93 सदस्य पदों के लिए नौ अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। क्षेत्र पंचायत के 93 वार्डों के लिए 283 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ उमेश चंद्र ने बताया कि अंबियापुर ब्लाक में बीडीसी के कुल 93 वार्ड है। सुबह आठ बजे से नामांकन प्रकिया शुरू हुई और शाम साढ़े बजे तक चली। यहां नौ काउंटरों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वार्ड संख्या 19 में किसी ने अपना नामांकन नहीं कराया। जबकि वार्ड 44 में सबसे अधिक सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
वजीरगंज। आरओ हरेंद्र कुमार ने बताया कि 78 क्षेत्र पंचायत सीटों पर 242 उम्मीवारों ने पर्चा दाखिल किया।
आसफपुर। निर्वाचन अधिकारी एडी सैनी ने बताया कि नामांकन के दिन ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की 87 सीटों पर 300 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। ब्लाक में चार सीटें जिला पंचायत की हैं।
विज्ञापन
बिसौली। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 235 नामांकन हुए। ब्लाक प्रमुख रामवीर सिंह यादव के भतीजे वीरेश यादव ने गांव कालूपुर से नामांकन कराया। इधर, 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी केे अलावा नौ एआरओ न्याय पंचायत बार लगाए गए हैं। शुक्रवार को दिन भर नामांकन पत्र, नो ड्यूज, लेने वालों का जमावबाड़ा रहा। नामांकन के बाद गांवों में राजनीति गरमा गई है।