{"_id":"60284aec8ebc3e1dcd5a9368","slug":"nine-brothers-declared-land-mafia-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में नौ भाई भूमाफिया घोषित, इनमें सात सगे, एक की उम्र 85 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में नौ भाई भूमाफिया घोषित, इनमें सात सगे, एक की उम्र 85 साल
Sun, 14 Feb 2021 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Feb 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-प्रशासन ने दातागंज तहसील की ग्राम पंचायत सैजनी के मजरा काजीखेड़ा निवासी सात सगे भाइयों व उनके दो चचेरे भाइयों को भूमाफिया घोषित कर दिया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। इनमें एक की उम्र 85 साल है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सैजनी के मजरा काजीखेड़ा के रामविलास की उम्र करीब 85 साल है। उनके छह और भाई भी हैं। पुलिस-प्रशासन ने उन सभी को भूमाफिया घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, सभी के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। दूसरे भाई सुखराम के अनुसार पिछले साल 2019 में सातों भाइयों पर भूमाफिया की कार्रवाई ऐसे ही नहीं हुई। लेखपाल की गलत रिपोर्ट के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनके खेत के बराबर कुछ सरकारी जमीन खाली थी। अपने उपले ईधन वहां रख लिया करते थे। जब उनसे कहा गया तो उन्होंने खाली कर दी लेकिन लेखपाल ने उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट लगा दी। भूमाफिया घोषित करने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर और गुंडा एक्ट भी लगा दिया गया। सभी भाई कार्रवाई को लेकर परेशान हैं। तब से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम दातागंज केबी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराकर सच्चाई पता की जाएगी। आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है तो न्याय दिलाया जाएगा।