फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newly married woman's head was broken in Ujhani

उझानी में नव विवाहिता का सिर फोड़ा

Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman's head was broken in Ujhani
उझानी (बदायूं)। शादी के 12 दिन ही विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पति ने उसका सिर भी फोड़ दिया। उसके शरीर पर जमकर डंडे बरसाए। हाथ में फ्रेक्चर होने के शक के बीच उसे एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिता समेत परिवार के लोग दहेज की मांग बता रहे हैं।
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता की पिटाई का मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलियाखाता का है। गांव के युवक के साथ 18 जून को कादरचौक के गांव असरासी निवासी प्रेमप्रसाद ने बेटी ज्ञानदेवी का ब्याह किया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर में ज्ञान देवी की उसके पति और ससुुरालियों ने पिटाई की। प्रेम प्रसाद की इसकी जानकारी तिलियाखाता निवासी रिश्तेदार ने फोन पर दी। वह अपराह्न में अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो ज्ञान देवी आंगन में बेहोश पड़ी मिलीं। विवाहिता के सिर से खून बहता देख पिता ने ज्ञान देवी के पति समेत सास से जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। ज्ञान देवी के शरीर पर डंडे की चोटों के निशान हैं। पिता समेत परिवार के लोग शाम को उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पति समेत सास और ननद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर सौंप दी। पुलिस ने ही उसका प्राथमिक उपचार कराया। उसके सिर, शरीर के कुछ हिस्सों समेत हाथ में गंभीर चोट बताई गई है। ज्ञान देवी के पिता ने बताया कि बेटी बदहवास है। उसे दहेज के लिए पीटा गया है।
विज्ञापन

सहसवान में महिला को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल
सहसवान। नगर के मोहल्ला जहांगीबाद की काशीराम कॉलोनी निवासी बबली के साथ बुधवार को मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने जमकर मारपीट की। इससे उसके शरीर में फ्रेक्चर हो गया तो कपड़े तक फट गए। बबली का आरोप है कि वह दबंगों के खिलाफ वह तहरीर लेकर थाने गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। उल्टा हमलावर ही उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed