फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newly married plants planted

नव दंपतियों ने किया पौधरोपण

Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Newly married plants planted
पाौध्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
- अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

खिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत नव दंपतियों ने अंबियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में गायत्री मंत्र के साथ पौधरोपण किया। देवकन्याओं ने पौधों का पूजन किया। युवाओं ने ‘वन रोपें, उद्यान लगाएं, हरा भरा निज देश बनाएं और वृक्ष और हितकारी संत, हैं इनके उपकार अनंत के जयघोष किए।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हरे भरे वनों को काटकर प्रकृति मां के आंचल को न छीनें। युवा प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित, संरक्षित एवं पोषित करने का युगधर्म निभाएं। पौधरोपण कर प्राकृतिक आपदाओं से बचें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी त्रासदीपूर्ण घटनाएं घट रही हैं। मानव जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जल वायु चरमरा गई है। हरीतिमा संवर्द्धन से ही खुशहाल जीवन संभव है। निर्मल गंगा जन अभियान के जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति को समर्पित जीवन लोकमंगल का आधार बनता है। वृक्षों की सेवा, श्रद्धा और समर्पण से करें। योगाचार्य पुष्पा शर्मा ने भी विचार रखें। वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत भवेश शर्मा और उनकी पत्नी पूजा शर्मा के साथ नव विवाहित दंपति रवेंद्र शर्मा और पत्नी स्वाति शर्मा, मुरारी शर्मा व उनकी पत्नी रूचि शर्मा ने भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आम, जामुन और नीम आदि के औषधीय और फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर तेजराम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रबाल शर्मा, आरती शर्मा, लवकुश, वर्चस्व, हर्षित, दीप्ति, सौम्या शर्मा, सोनू, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed