फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newborn wrapped in sack and thrown in bushes in Badaun, died due to getting wet in rain

UP: झाड़ियों से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, लोगों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन, रातभर भीगने से मौत

Mon, 11 Sep 2023 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Sep 2023 10:17 AM IST
सार

बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बोरे में लपेटकर एक नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया गया। नवजात पूरी रात बारिश में भीगती रही। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय गांव का है। नवजात के शव को दफना दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Newborn wrapped in sack and thrown in bushes in Badaun, died due to getting wet in rain
झाड़ियों में मिली नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय गांव में एक नवजात बच्ची बोरे में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दी गई। कई घंटे तक वह बारिश में भीगती रही। शनिवार रात करीब 11:30 बजे जब ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनी तो वह उसे उठा लाए और एक महिला के पास ले गए। 
विज्ञापन


महिला ने उसे कपड़े में लपेटा, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बाद में उसके शव को दफना दिया गया। सगराय गांव के लोगों को शनिवार रात करीब आठ-नौ बजे से ही बच्ची के रोने की आवाजें आ रहीं थीं। कुछ लोगों का कहना है कि उस दौरान बारिश हो रही थी। 
विज्ञापन


लोग समझ रहे थे कि शायद कोई बिल्ली या उसका बच्चा होगा। इससे काफी समय तक लोग उसे नजरंदाज करते रहे, लेकिन रात 11 बजे रोने की आवाज तेज हुई तो लोग छाता लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर बारिश में भीगती रही 
उन्होंने झाड़ियों में एक नवजात को देखा तो वह हैरान रह गए। वह एक बोरे में लिपटी हुई थी और बारिश में भीग रही थी। ग्रामीण उसे उठाकर नजदीकी मकान में सुनीता पत्नी रूम सिंह के यहां ले गए। सुनीता ने पोंछकर साफ किया। उसे साफ कपड़े में लपेटा, लेकिन कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने रात में ही मृत नवजात को दफन कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया था कि इसकी सूचना रविवार दोपहर मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक ग्रामीण उसके शव को दफन कर चुके थे। अभी यह पता नहीं चला है कि किसने उसे झाड़ियों में फेंका था। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed