{"_id":"66d4b640b7c0146788041774","slug":"new-traffic-plan-implemented-buses-will-not-come-to-the-city-there-was-no-jam-on-the-first-day-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125072-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नया ट्रैफिक प्लान लागू, शहर में नहीं आएंगी बसें, पहले दिन नहीं लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नया ट्रैफिक प्लान लागू, शहर में नहीं आएंगी बसें, पहले दिन नहीं लगा जाम
विज्ञापन
बहेड़ी मोड़ पर रोडवेज बस को शहर में अंदर जाने से रोकती यातायात पुलिस। संवाद
बदायूं। शहर में एक सितंबर से नया ट्रैफिक प्लान लागू हो गया है। इसके बाद कोई भी बस शहर में अंदर नहीं आ सकी। डीएम के इस नए ट्रैफिक प्लान का पालन कराने के लिए यातायात कर्मी जगह-जगह लगे मिले। दिल्ली की तरफ से आ रही दूसरी डिपो की बसों को मेडिकल कॉलेज के पास बहेड़ी मोड़ पर ही रोक दिया गया। यहीं से यह बस वापस लौट गई। इससे शहर में जाम से राहत मिली।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रूट डायवर्जन का आदेश दिया था। आदेश था कि आगरा, अलीगढ़, एटा, कौशांबी, नोएडा आदि डिपो की बसें एक सितंबर से महाराणा प्रताप चौक, लालपुल होते हुए न तो आ सकेंगी न ही जा सकेंगी। इन्हें मेडिकल कॉलेज के पास बहेड़ी मोड़ तक आने दिया जाएगा। वहीं ये सवारियां उतारेंगी। आगे जाना है तो बाईपास होते हुए बसें बरेली की ओर निकल जाएंगी। वापस दिल्ली लौटना है तो यहीं से सवारियां भरी जाएंगी। रूट डायवर्जन के दौरान कोई बस शहर के अंदर न आ जाए, इसको लेकर रविवार की सुबह से ही यातायात कर्मी कलक्ट्रेट के पास मौजूद रहे। दिल्ली जाने वाले लोग ऑटो व ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज यानी बहेड़ी मोड़ तक गए। इसके साथ ही दिल्ली से आए लोग बहेड़ी मोड़ पर उतरे, यहां से ई-रिक्शा से अपने-अपने घर पहुंचे।
बदायूं डिपो की बसें नवादा होते हुए बस अड्डे तक आएंगी
दिल्ली रूट पर चलने वाली बदायूं डिपो की बसें राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाईपास होते हुए नवादा पुलिस चौकी से पुरानी चुंगी, दातागंज तिराहा, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी। इससे चालक को रूट थोड़ा लंबा जरुर पड़ेगा, लेकिन रोडवेज बस शहर के अंदर नहीं आएगी। बरेली जाने वाली बसें रोडवेज बस अड्डे से जिस रूट से जाती हैं वैसे ही जाएंगी। रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्ट नहीं रहेगा।
विज्ञापन
दिनभर मुस्तैद रही ट्रैफिक पुलिस
रोडवेज चौराहा, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट चौराहा, लालपुल, बहेड़ी मोड़ पर यातायात कर्मी दिनभर तैनात रहे। कर्मियों ने उझानी की ओर से आने वाली सभी बाहरी डिपो की बसों काे रोककर वहीं सवारियां बैठाकर उन्हें वापस कराया।
ई-रिक्शा व टेंपो से बहेड़ी मोड़ पहुंचीं सवारियां
नोएडा, आगरा, अलीगढ़ और एटा जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पहुंचीं सवारियों को जब पता लगा कि अब बसें यहां से नहीं बल्कि बहेड़ी मोड़ से मिलेंगी तो उन्होंने ई-रिक्शा व टेंपो का सहारा लिया। वहां पहुंचकर बस में बैठीं। बहेड़ी मोड़ से टेंपो और ई-रिक्शा रोडवेज स्टैंड तक दौड़ लगाते नजर आए। उनकी भी खूब कमाई हुई।
बहेड़ी मोड़ बहुत ज्यादा दूर नहीं
नोएडा जाने के लिए एक परिवार रोडवेज बस स्टैंड पूर्वाह्न 11 बजे के करीब पहुंचा। देखा कि नोएडा की बस ही नहीं है। जानकारी की तो पता लगा कि अब बसें बहेड़ी मोड़ से मिला करेंगी। खास बात यह रही कि रोडवेज से लेकर बहेड़ी मोड तक कहीं भी जाम नहीं लगा। परिवार ने कहा कि बहेड़ी मोड़ ज्यादा दूर नहीं। - इमरान, यात्री
खर्चा बढ़ गया ई-रिक्शा का
रविवार को कछला से आ रहे थे। बस के चालक-रिचालक ने बहेड़ी मोड़ पर ही उतार दिया। पता लगा कि अब यहां से टेंपो करके घर तक जाना होगा। यह खर्चा और बढ़ गया। पहले रोडवेज बस अड्डे से पैदल घर चले जाते थे। हां, रास्ते में जाम लग जाता था, जो अब नहीं लग रहा। -मुन्ना लाल- यात्री
डीएम के आदेश का पालन कराने लिए कर्मचारी सुबह से ही लगे रहे। दूसरे डिपो की बसों को बहेड़ी मोड़ पर ही रोक दिया गया है। बदायूं डिपो की बस भी घूमकर आ रहीं हैं। इससे शहर में जाम नहीं लग रहा। - जय कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम