फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New police posts will be built in Bastoi and Orchhi.

Budaun News: बस्तोई और ओरछी में बनेंगी नई पुलिस चौकियां

Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
New police posts will be built in Bastoi and Orchhi.
बदायूं। जिले में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। दो नई पुलिस चौकियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें एक चौकी जरीफनगर थाना क्षेत्र के बस्तोई गांव में स्थापित की जाएगी, जबकि दूसरी चौकी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी पुलिस चौकी के नाम से बनाई जाएगी। पुलिस विभाग ने दोनों चौकियों के लिए प्रभारी समेत पुलिस स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। फिलहाल यह स्टाफ संबंधित थानों से जुड़कर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेगा। शासन स्तर पर चौकियों के भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बनने वाली ओरछी पुलिस चौकी का भूमिपूजन पहले ही किया जा चुका है, जबकि भवन निर्माण कार्य अभी शुरू होना बाकी है। वहीं जरीफनगर क्षेत्र के बस्तोई गांव में भी नई चौकी स्थापित किए जाने से आसपास के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले के कई गांव और इलाके संबंधित थानों से काफी दूरी पर स्थित हैं। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस पहुंचने में समय लग जाता है, इससे अपराध नियंत्रण और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में दिक्कतें आती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों को चिह्नित कर नई चौकियां स्थापित करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनों नई चौकियों के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा हेड कांस्टेबल और सिपाहियों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक चौकियों के भवन बनकर तैयार नहीं हो जाते, तब तक तैनात पुलिसकर्मी संबंधित थानों से जुड़े रहकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed