{"_id":"f2185ed7712bbe94ef5bd713de8a8809","slug":"net-banking-shivirarthion-taught-physical-education-lessons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों को पढ़ाया नेट बैंकिग, शारीरिक शिक्षा का पाठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों को पढ़ाया नेट बैंकिग, शारीरिक शिक्षा का पाठ
बिल्सी।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में स्थित पंचायत भवन में चल रहे स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन डिजीटल बैंकिंग एवं शारीरिक शिक्षा के रुप में मनाया गया।
इस दौरान शिविरार्थियों को अंबियापुर पीएनबी शाखा की टीम में शामिल रहे रोहित सिंह, राहुल सिंह राठौर, अटल कुमार गुप्ता एवं कुलदीप कुमार ने बैंक के डिजीटल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ताकि शिविरार्थी बैंक की विभिन्न सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करा सके। उन्होंने एटीएम के प्रयोग, इंटरनेट बैंकिंग, ट्रेवल वीजा कार्ड एवं विभिन्न खातों की जानकारी दी। इसके बाद कालेज की क्रीड़ा प्रभारी रेनू तोमर ने शारीरिक शिक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास भी ध्यान देना चाहिए। हिन्दी विभाग की प्रवक्ता डा. वंदना ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों को जागरुक करते हुए कहा कि देश की महान महिला जैसे मदर टेरेसा, महादेवी वर्मा, इंदिरा गांधी, मैरीकॉम, सानिया मिर्जा, सनिया नेहवाल आदि ने अपने बलबूते पर उन्नति कर देश-विदेशं में नाम रोशन किया है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग हो जाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा.पंकज कुमार सिंह ने भी शिविरार्थियों को एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरचंद्र कोहली, डा.धर्मेंद्र कुमार, उदयप्रभा, पुरातन छात्र परिषद के सईद अहमद, रविंद्र शाक्य, राकेश मौर्य, राजेश कुमार, सुप्रिया, प्रिंयका, मनीषा, नेहा शर्मा, निधि, विनय कुमार, प्रीति, प्रेमराज, सुभाष आदि का विशेष सहयोग रहा।