फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nekpur Underpass: Traders said - Andheri tunnel ruined business

नेकपुर अंडरपास: व्यापारी बोले- अंधेरे सुरंग ने चौपट कर दिया व्यापार

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nekpur Underpass: Traders said - Andheri tunnel ruined business
रेलवे का नेकपुर क्रॉसिंग अंडरपास। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पथ प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग का अंडरपास शाम होते ही अंधेरी सुरंग में तब्दील हो जाता है। करीब आधा किमी लंबे अंग्रेजी के यू आकार में बने अंडरपास में सफाई भी नहीं होती। इस कारण अंडरपास के भीतर वाहन गुजरने पर काफी धूल उड़ती है। रात तो दूर दिन में भी लोग अंडरपास से होकर गुजरने से परहेज करते हैं। करीब तीन महीने से रेलवे और नगर पालिका अंडरपास में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। इसका खामियाजा व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेकपुर अंडरपास को चालू हुए तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं, इतने ही वक्त में यहां सड़क उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। रेल क्रॉसिंग बंद होने और अंडरपास शुरू होने के बाद यहां दोनों ओर के व्यापारियों की दुकानदारी ठप हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि रात तो दूर की बात है लोग दिन में भी अंडरपास से होकर नहीं गुजरना चाहते। लोगों का पैदल आना-जाना बंद हो गया है। अंडरपास में एक ओर से दूसरी ओर छोड़ने के लिए ई-रिक्शा वाले दस-दस रुपये वसूल करते हैं। गंदगी के कारण दिन में धूल उड़ने और रात में घुप अंधेरा होने के कारण बाइक और वाहन चालक अंडरपास के स्थान पर पुलिस लाइन ओवरब्रिज से होकर निकलते हैं। दिन में कई बार यहां से न्यायिक अधिकारियों के साथ डीएम, एसएसपी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन

पिछले महीने हो चुकी है चेन स्नेचिंग की वारदात
- अंडरपास के अंदर लूट जैसी संगीन वारदातें शुरू भी हो चुकी हैं। पिछले महीने नेकपुर निवासी पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी सुरेश की बेटी के गले से बाइक सवारों ने चेन लूट ली थी। दिन के समय भी अंडरपास के अंदर संदिग्ध बाइक सवारों को चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में महिलाओं ने तो अंडरपास से दूरी बना ली है। आस-पास के व्यापारियों का कहना है कि अंडरपास के अंदर कभी कोई बड़ी वारदात होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले स्थानीय व्यापारी
उम्मीद थी कि अंडरपास बनने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी, लेकिन यहां तो समस्या बढ़ गई है। शाम से ही अंधेरा रहता है और दिन में धूल के गुबार उड़ते हैं। आस-पास के दुकानदारों की दुकानदारी ठप हो गई है। - अवनीश कुमार
अंडरपास बनने के बाद पैदल निकलने वाले अब हैं ही नहीं, बाइक से भी काफी कम संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। रात दो दूर दिन में भी लोग इस अंडरपास का इस्तेमाल करने से कतराते हैं। इसका सीधा असर दुकानदारी पर है। -रामवीर
अंडरपास का जितना फायदा लोगों को मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला। जिस तरह से नेकपुर रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के साथ रेल क्रॉसिंग भी खुला है उसी तरह यहां भी पैदल वाले लोगों के लिए क्रॉसिंग खुलना चाहिए। -राजू मिश्रा

अंडरपास वाहनों के लिए ठीक है। पैदल, साइकिल और बाइक से निकलने वालों के लिए रेल क्रॉसिंग को भी खोल देना चाहिए। इससे लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी ठप नहीं होगा। -मान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed