फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neighbor murdered two children in Badaun

UP : बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद बवाल, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर; इलाके में फोर्स तैनात

Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
सार

Budaun News: बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का गया। लोग सड़क पर उतर आए। जाम लगा दिया। दूसरे समुदाय के चार खोखे फूंक दिए। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है।

विज्ञापन
Neighbor murdered two children in Badaun
बदायूं में दो भाइयों की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करते हुए चार खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी दूर शेखूपुर के जंगल में घेराबंदी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस इस वारदात में साथ देने वाले साजिद के भाई जावेद की तलाश करने के साथ हत्या की वजह पता कर रही है। 

विज्ञापन


मझिया रोड स्थित बाबा कॉलोनी के रहने वाले ठेकेदार विनोद हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण का कार्य करते हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी आरोपी साजिद का सैलून उनके मकान के सामने है। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। साजिद का उनके घर आना-जाना भी था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Neighbor murdered two children in Badaun
बदायूं में पड़ोसी ने की दो बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को छत पर ले गया था आरोपी 
मंगलवार शाम संगीता अपने तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) और सास मुन्नी के साथ घर पर थीं। साजिद शाम छह बजे सैलून बंद करने के बाद साढ़े छह बजे भाई जावेद के साथ उनके घर आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर चली गईं। तभी साजिद भाई जावेद को वहीं छोड़कर आयुष और अहान को अपने साथ छत पर ले गया। साथ ही पीयूष से पानी लाने को कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा, तब तक साजिद ने चाकू से आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी थी। 

Neighbor murdered two children in Badaun
मृत बच्चों की मां - फोटो : अमर उजाला

मासूमों के शरीर पर कई जगह घोंपे चाकू 
दोनों मासूमों के शरीर पर कई और जगह भी वार किए। सामने आए पीयूष पर भी उसने चाकू से हमला किया। वह चीखता हुआ नीचे आया। पीछे से साजिद दौड़ा तो यह देख मां संगीता ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच साजिद भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। आक्रोशित भीड़ ने साजिद के सैलून का ताला तोड़कर सामा निकाला और फूंक दिया। 

Neighbor murdered two children in Badaun
आग लगाती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आसपास के तीन अन्य खोखों को भी आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोका। बाद में गुस्साए लोग पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने भीड़ को समझाया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। 

Neighbor murdered two children in Badaun
बरेली रेंज आईजी डॉ. राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि घटना देर शाम की है। दो बच्चों की इसमें हत्या हुई है। खून से लथपथ आरोपी मौके से भागा। मोहल्ले वालों ने बताया कि आरोपी शेखूपुर के जंगल की ओर गया है। पुलिस और एसओजी टीम ने पीछा किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जबाव में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें आरोपी की मौत हुई है। वहीं इंस्पेक्टर को गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed