फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Negligence ... bundle of answer sheets left at the college gate

बदायूं: लापरवाही... कॉलेज गेट पर रह गया उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल

Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Negligence ... bundle of answer sheets left at the college gate
बदायूं। ककराला के फलाहे आम इस्लामिक इंटर कॉलेज के बाहर परीक्षा होने के बाद में उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल वाहन में रखने से रह गया। काफी समय तक बंडल कॉलेज के बाहर यूं ही पड़ा रहा। बंडल का फोटो वायरल होने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्य और लिपिक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही हैं। परीक्षा कराने के बाद में उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र करके कोठार तक सकुशल पहुंचाने की जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है, लेकिन ककराला के फलाहे आम इस्लामिक इंटर कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से शुक्रवार को उत्तर पुस्तिकाओं का एक बंडल कॉलेज गेट पर रखा रह गया।
विज्ञापन

इस दौरान बंडल को अपने साथ ले जाने वाला कर्मचारी वहां पर नहीं था। इस बीच किसी ने बंडल का फोटो वायरल कर दिया। हालांकि बंडल जमा करने में जिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी, उसने बिना किसी को बताए उसे कोठार में जमा करा दिया है। वहीं मामले की सूचना पर डीआईओएस ने कॉलेज प्रधानाचार्य व बंडल को कोठार तक पहुंचने वाले लिपिक को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
- ककराला में नगर पालिका इंटर कॉलेज और फलाहे आम इस्लामिक इंटर कॉलेज सेंटर बनाए गए हैं। ऐसे में दोनों कॉलेजों की उत्तर पुस्तिकाओं को फलाहे आम इस्लामिक इंटर कॉलेज का वाहन लेकर आता है, लेकिन एक फोटो वायरल हुआ है। जिसमें फलाहे आम इस्लामिक इंटर कॉलेज के बाहर बंडल रखा हुआ था, वहां पर कोई व्यक्ति नहीं खड़ा है। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed