फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   navratra

देवी मंदिरों में आज से लगेगा श्रद्धालुओं का मेला

Sun, 29 Sep 2019 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
navratra
बदायूं। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत अधिक महत्व है। नवरात्र में माता के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने के साथ उपवास भी रखते हैं। नवरात्र के पहले दिन घर में कलश स्थापना की जाती है। रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसके लिए मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही बाजारों में भी प्रसाद, चुनरी, व्रत की खाद्य सामग्री आदि की बिक्री भी शुरू हो गई है। शनिवार को कई दुकानें इन चीजों से सजी नजर आईं।
विज्ञापन

माता के भक्तों को नवरात्र का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। वर्ष में ये दो बार होते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्र का अपना अलग ही महत्व है। अब रविवार को इसकी शुरुआत हो रही है। इस मौके पर बिरुआबाड़ी मंदिर, नगला मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर आदि पर देवी भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को मंदिरों पर सफाई का क्रम सुबह से ही जारी रहा। शहर के पुराना बाजार, मम्मन चौक, बड़ा बाजार, मढ़ई चौक आदि स्थानों पर दुकानों पर व्रत का सामान, चुनरी आदि लेने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कुंवरगांव में नवरात्र को लेकर की गई सफाई
कुंवरगांव। नवरात्र को लेकर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। इसमें पर्व के दौरान मंदिरों के आसपास साफ-सफाई कराने, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई। शीतल गुप्ता ने कहा कि नवरात्र पर मंदिरों पर पहुंचने में श्रद्धालुओं को मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ मंदिरों बल्कि आसपास हर दिन विशेष सफाई व चूने का छिड़काव कराया जाएगा। मंदिर के आसपास प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। सभासदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसके बाद उन्होंनें खुद मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था को देखा। इस दौरान संजय गुप्ता, जयपाल, सचिन वाल्मीकि, नितिन सक्सेना, प्रवेन्द्र पटेल, सुरेश सिंह, पप्पू, वागेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed