फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   national youth Day 2021

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई कर्मयोगी स्वामी विवेकानंद की जयंती

Wed, 13 Jan 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
national youth Day 2021
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से शहर में निकाली गई प्रभात फेरी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कर्मयोगी स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के साथ छात्र संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने गोष्ठियों का आयोजन किया, जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में एनएसएस की ओर से युवा महोत्सव और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. केपी सिंह ने गोष्ठी का ऑनलाइन शुभारंभ किया। एनएसएस के क्षेत्रीय सेवा निदेशक डॉ. अशोक श्रोती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राचार्य डॉ. परवेज शमीम ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। संचालक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. अंशु सत्यार्थी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस ने डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती, प्राचार्या डॉ. गार्गी बुलबुल के निर्देशन में युवा दिवस का आयोजन किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. सुमन सिंह, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, आरती, पूनम यादव, राजकुमारी, वर्षा, पूजा, लक्ष्मी आदि रहे। एनएमएसएन दास कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना के निर्देशन में युवा दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. सुधाकर शर्मा, डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ला, रवि भूषण पाठक आदि ने गोष्ठी में विचार रखे। छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी ब्रज प्रांत के तत्वावधान में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, जिला अध्यक्ष नितिन कमठाना, अम्रतान्शु उपाध्याय, अक्षत शर्मा आदि रहे। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर युवा उद्यमियों का सम्मान किया।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा, सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष अशोक भारती, दातगंज विधायक राजीव कुमार सिंह योगेन्द्र सागर, दीपमाला गोयल, आकाश वर्मा, स्वतंत्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस ने भी युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने गोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, फरहान हुसैन, बाबू चौधरी, अरबाज रजी आदि रहे। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने गोष्ठी में युवाओं को सम्मानित किया। युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें। इस मौके पर पुष्पेंद्र मिश्रा, विनोद गुप्ता, डॉ. अरुण यादव, अमन मयंक शर्मा आदि रहे।
सपा जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। सपाइयों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा घेरा दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर फ़ख़रे अहमद शोबी, यासीन गद्दी, बलवीर सिंह यादव, शशांक यादव, ओमवीर सिंह यादव, फ़हीम उद्दीन, सलीम अहमद, खजाना देवी, फ़ैजान आदि रहे। युवा संकल्प सेवा समिति ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में पुनीत कश्यप ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मोहित पांडे, पवन भारती, कुनाल राठौर, देशपाल सिंह, विश्वनाथ मौर्य आदि रहे।
उझानी। विवेकानंद जयंती पर बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी ने छात्राओं को उनके विचारों का पाठ पढ़ाया। सूचना अधिकारी नवीन कुमार, चीफ प्रॉक्टर रुचि गुप्ता और शरद अरोरा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी अवनीश कुमार गुप्ता ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। अब्दुल्लागंज के ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज में गोष्ठी में प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद को सच्च पथप्रदर्शक बताया। प्रधानाचार्य आरपी सिंह, रामकिशन शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, अजब सिंह, अजय शर्मा और नवीन राठौर आदि मौजूद थे।

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्या डॉ.वसुधा श्रीवास्तव, डॉ. डॉली, डॉ. पंकज कुमार सिंह, शाहबुद्दीन अली खान, डॉ. सतीश सिंह यादव, आराधना वर्मा, सुभाष आदि मौजूद रहे। ग्राम गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। आचार्य संजीव रूप समेत अगरपाल सिंह, राकेश आर्य ,प्रकाश सिंह, ब्रजभान सिंह, बद्रीप्रसाद आर्य, सुखवीर सिंह, गौरव, गोविंद, प्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed