{"_id":"5975f4924f1c1b4e7e8b48d2","slug":"narora-to-get-80k-cusec-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा से नरौरा में पहुंचेगा अस्सी हजार क्यूसेक पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा से नरौरा में पहुंचेगा अस्सी हजार क्यूसेक पानी
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले एक-दो दिन में गंगा में एक बार फिर से उफान देखने को मिलेगा। मंगलवार को गंगा में 80 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी पहुंचने की आशंका है। सोमवार को भी गंगा में नरौरा बैराज से 49209 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नरौरा से कछला तक पानी पहुंचने में करीब 12 घंटे का वक्त लगता है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के चलते हरिद्वार और नरौरा डैम से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले वाटर डिस्चार्ज कुछ कम हो रहा है। गंगा के जलस्तर में इजाफा होने से महाबा नदी में भी उफान देखने को मिल रहा है। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। कछला में गंगा का मीटर गेज सोमवार को 162.35 रिकार्ड किया गया। हालांकि बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा के मुताबिक गंगा और रामगंगा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इधर, नरौरा बैराज के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को गंगा में वाटर डिस्चार्ज में इजाफा हो सकता है। हरिद्वार से छोड़ा गया करीब एक लाख क्यूसेक पानी मंगलवार शाम तक नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद नरौरा डैम से वाटर डिस्चार्ज में इजाफा होगा।
विज्ञापन