फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nagar Panchayat's water coolers were running on stolen electricity

बिजली की चोरी से चल रहे थे नगर पंचायत के वाटर कूलर

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's water coolers were running on stolen electricity
वजीरगंज (बदायूं)। समाचार पत्र अभिकर्ता पंचू वार्ष्णेय की सार्वजनिक वाटर कूलर में करंट आने से मौत के मामले में कई और चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। नगर पंचायत के यह सभी वाटर कूलर चोरी की बिजली से चलाए जा रहे थे। अब बिजली विभाग ने इनके अवैध कनेक्शन काटकर नगर पंचायत को बाकायदा नोटिस जारी किया है। इससे ईओ और ठेकेदार की गर्दन पर शिकंजा और कसता जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा हाल ही में लगवाए गए वाटर कूलर में करंट आने से मंगलवार को कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी रिंकेश उर्फ पंचू वार्ष्णेय की मौत हो गई थी। वह दूध लेने जाते वक्त प्यास लगने पर शिव मंदिर के बाहर लगाए गए वाटर कूलर पर पानी पीने चले गए थे। कस्बे के दूसरे धर्मस्थलों के बाहर भी नगर पंचायत ने यह वाटर कूलर रखवाए हैं जिनमें लोगों को करंट के झटके लगे हैं। हादसे के बाद पता चला कि सभी 20 वाटर कूलरों में न सिर्फ मानकों की अनदेखी की गई बल्कि बेहद घटिया स्तर के उपकरण लगाए गए हैं। किसी में भी सुरक्षा उपकरण नही लगाया गया है। यही नही वाटर कूलर चलाने के लिए नियमानुसार बिजली विभाग से कनेक्शन भी नही लिए गए। सभी को अवैध रूप से कटिया डालकर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर में हुए इस हादसे से नगर पंचायत प्रशासन और ठेकेदार की पोल खुल गई। पीड़ित पक्ष ने ईओ और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईओ इस मामले में बिजली विभाग के ढीले तारों का दोष मढ़कर और आंधी से तार टूटने की बात कर बचने की जुगत में थे। अब जब बिजली विभाग ने स्थिति साफ की है तो ईओ फिर बैकफुट पर आ गए हैं। बिजली विभाग ने नगर पंचायत प्रशासन को नोटिस भेजा है। इसमें अवैध रूप से कटिया डालकर वाटर कूलर चलाए जाने का जिक्र करते हुए शीघ्र वैध कनेक्शन न कराने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई है। यही नहीं बिजली विभाग ने कुछ वाटर कूलर के अवैध कनेक्शन काट भी दिए हैं वहीं कुछ कनेक्शन स्वयं नगर पंचायत प्रशासन ने हटा दिए हैं। कनेक्शन हटने के बाद इस समय सभी वाटर कूलर बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वाटर कूलर के कनेक्शन हटवा दिए हैं। भविष्य में नियमानुसार कनेक्शन होने पर ही वाटर कूलर चलाए जाएंगे, उससे पहले वाटर कूलर की सारी कमियों को दूर कर मानक के अनुसार उनकी फिटिंग कराई जाएगी।- शमा परवीन, नगर पंचायत अध्यक्ष

नगर पंचायत द्वारा सभी वाटर कूलर अवैध रूप से कटिया डालकर चलाए जा रहे थे। जानकारी होने पर अवैध कनेक्शनों को कटवा दिया गया। साथ ही भविष्य में अवैध कनेक्शन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।- पुष्मेंद्र गंगवार, एसडीई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed