फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nagar palika

सौंदर्यीकरण के बीच में बाधक बन रहे खंभों को हटाने का काम हुआ शुरू

Sat, 04 Jan 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
बदायूं। नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य चौराहों का चौड़ीकरण तो करा दिया गया, लेकिन सौंदर्यीकरण कराने में चौराहों पर लगे बिजली के खंभे बाधा बन रहे थे। पालिका ने चौड़ीकरण का काम पूरा कराने के बाद पावर कॉरपोरेशन की वजह से सौंदर्यीकरण का काम बीच में ही लटक गया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था इसके बाद में शुक्रवार से पावर कॉरपोरेशन के खंभों की शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की तरफ से पुलिस लाइन, नवादा और पीडब्ल्यूडी चौराहे का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना प्रस्तावित था, इसके बाद में पालिका की तरफ से इन चौराहों के चौड़ीकरण करने का काम शुरू किया गया। चौराहों के चौड़ीकरण होने के बाद में पालिका ने इन चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाना था। लेकिन पालिका द्वारा इसकी शुरुआत नहीं कराई जा सकी, क्योंकि इसमें चौराहों पर लगे बिजली के खंभे आड़े आ रहे थे। पालिका का कहना था कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा चौराहों से बिजली के पोल नहीं हटाए गए हैं, जो सौंदर्यीकरण के काम में बाधक बने हुए हैं। वहीं पावर कॉरपोरेशन पूरी धनराशि नहीं मिलने की बात कह रहा था। ऐसे में दो विभागों की आपसी लड़ाई की वजह से चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। इस खबर को अमर उजाला ने 31 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी चौराहे पर पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया गया। ऐसे में अब इनका सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पोल शिफ्टिंग के चलते सिविल लाइन इलाके की बिजली सप्लाई रही बाधित
-पावर कॉरपोरेशन द्वारा शुक्रवार को अचानक पीडब्ल्यूडी चौराहे से पोल शिफ्टिंग का काम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू कर दिया गया, इसके चलते ढाक वाले फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। चूंकि पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग बिजली महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर बिजली के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। कुछ संस्थाओं ने चौराहों के नाम महापुरुषों के नाम पर करने और उनका सौंदर्यीकरण कराने पर सहमति भी जताई है। यह संस्थाएं इस कार्य को कराएंगी, साथ ही नगर पालिका से जो भी सहयोग हो सकेगा, पालिका उसके लिए तैयार है।
दीपमाला गोयल, नगरपालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed