फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NA

Budaun News: दस साल से लापता महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
बिसौली। बीते 10 वर्षों से लापता मेरठ जनपद की महिला को कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम पिंदारा में ढूंढ निकाला। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करीब 40 वर्षीय एक महिला गांव पिंदारा स्थित बनियों वाले मंदिर में बीते कुछ दिनों पहले आई थी। महिला मानसिक मंदित प्रतीत हो रही थी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस महिला से बातचीत की, लेकिन वह कुछ नहीं बोल पा रही थी। काफी प्रयास के बाद महिला ने एक गांव का नाम दरियापुर बताया।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने गांव दरियापुर तलाश करने के लिए टीम गठित करके रवाना कर दिया। काफी प्रयासों के बाद महिला के बारे में जानकारी हासिल हो गई। महिला का नाम प्रवेश पुत्री ओमे, पत्नी कृष्णपाल निवासी ग्राम दरियापुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ है। पुलिस ने महिला के भाई सुनील के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बताया कि करीब 10 साल से उसकी बहन लापता है। उसकी गुमशुदगी थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ में भी दर्ज है। कोतवाली आने के बाद महिला के भाई सुनील ने अपनी बहन को देखते ही पहचान लिया। पुलिस ने बहन को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed