{"_id":"6ad13d394c3dd27be706f538","slug":"mustard-crop-plowed-over-with-a-tractor-in-kharkhaul-village-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175515-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खरखौल गांव में ट्रैक्टर से जोत डाली सरसों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खरखौल गांव में ट्रैक्टर से जोत डाली सरसों की फसल
विज्ञापन
जरीफनगर। खरखौल गांव में खड़ी सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने और विरोध करने पर किसान को राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। अल्लीपुर शेरपुर निवासी धर्मपाल ने सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
धर्मपाल के मुताबिक, 13 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे गांव के ही कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उसके खेत पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने खेत में खड़ी सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए।
किसान का आरोप है कि राइफल निकालकर उसे धमकाया और लाठी-डंडे मारे। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।