फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder case

महिला के शव की शिनाख्त, पिता बोला, पति ने हत्या कर फेंकी थी लाश

Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
murder case
बदायूं। उघैती इलाके के सराय बरौलिया जंगल में पड़े मिले अज्ञात महिला के शव की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। कादरचौक के एक परिवार ने दावा किया है कि अज्ञात शव उनकी बेटी का है। 21 मई से उनकी बेटी और दामाद दोनों लापता थे। दोनों बिल्सी से दवा लाने को घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कपड़ों और चप्पलों से पहचान कर पति पर ही हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पति के पकड़े जाने की चला। पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। इस संदर्भ में महिला के भाई सुनील की तहरीर पर सहसबान कोतवाली पुलिस ने पति जयप्रकाश, ससुर चंद्रपाल और जेठ-जेठानी समेत कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उघैती क्षेत्र के सराय बरौलिया के जंगल में एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ था। उसके पास एक साड़ी और एक जोड़ी चप्पलें पड़ी मिली थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोरचकी में रखवा दिया था। वहीं महिला की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों में सूचना भिजवाई थी। इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम टुंगसईया निवासी धनपाल और उनके परिवारवालों ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले अपनी बेटी ज्ञान देवी (22) की शादी सहसवान के औरंगाबाद भूड़ निवासी जयप्रकाश से की थी। पांच माह पहले ज्ञान देवी उनके घर आई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। करीब पंद्रह दिन पूर्व जयप्रकाश टुंगसईया पहुंचा। एक रात ससुराल में रुका। दूसरे दिन ज्ञान देवी को विदा कराकर ले गया। उन्होंने बताया कि 21 मई को जयप्रकाश ज्ञान देवी को दवा दिलाने के बहाने बिल्सी जाने की कहकर घर से निकला था लेकिन उसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जयप्रकाश को सहसवान पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन पुलिस ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है। जयप्रकाश ने एक लड़की के चक्कर में उनकी बेटी की हत्या कर दी। फिर शव को सराय बरौलिया के जंगल में फेंक दिया। उन्होंने अज्ञात शव की चूड़ी, साड़ी और चप्पल से पहचान की है। उन्होंने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंपने को कहा है। देर शाम तक उन्हें शव सुपुर्दगी में नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के ससुर ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
24 मई को सहसवान पुलिस ने दंपती की गुमशुदगी दर्ज की थी। उस दिन जयप्रकाश का पिता चंद्रपाल सहसवान थाने पहुंचा था। उसका कहना था कि उसका बेटा जयप्रकाश अपनी पत्नी ज्ञान देवी को दवा दिलाने के लिए बिल्सी गया था, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी।
उघैती में महिला की जो लाश मिली है। उसकी शिनाख्त हो गई है। मायके वालों ने कपड़े और चप्पल के आधार पर उसकी शिनाख्त की है, लेकिन परिवारवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी उसको पकड़ा नहीं गया है। - हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान

कादरचौक के एक परिवार ने दावा किया है कि अज्ञात शव उनकी बेटी का है, लेकिन हम ऐसे शिनाख्त नहीं लिख सकते। पहले महिला के शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। अगर डीएनए टेस्ट से मिलान होता है। तब माना जाएगा कि अज्ञात शव ज्ञानदेवी का था। अगर किसी दूसरी महिला का निकला तो मुश्किल हो जाएगी। - प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed