{"_id":"612fd4b18ebc3e35fb3313e0","slug":"murder-badaun-news-bly458234860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव घटबेहटी में मंगलवार रात सोमवती उर्फ शिवानी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने खुद को बचाने के लिए शव कमरे से बाहर रखकर किसी के गोली मारकर भागने का शोर मचा दिया। जबकि पिता ने महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के लाल फाटक निवासी सतीश यादव ने चार साल पहले अपनी बेटी सोमवती उर्फ शिवानी (30) की शादी बिनावर के गांव घटबेहटी निवासी देवेंद्र यादव के साथ की थी। सतीश का आरोप है कि देवेंद्र और उसके परिवार वाले शादी के बाद से कार की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ था, लेकिन सोमवती के ससुराल वाले नहीं माने।
मंगलवार रात सोमवती की उसके ही कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने देवेंद्र के घर में गोली चलने और चीखपुकार की आवाज सुनी तो मौके पर जा पहुंचे। मगर तब तक देवेंद्र और उसके परिवार वाले सोमवती का शव कमरे से निकालकर बाहर रख चुके थे। उनका कहना था कि किसी ने गोली मारकर सोमवती की हत्या कर दी और भाग गया। इस दौरान देवेंद्र ने पुलिस और अपने ससुराल वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ससुराल वाले कहने लगे कि सोमवती ने अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया था। इस बीच सोमवती के पिता सतीश यादव परिजन समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने जाकर सोमवती के पति देवेंद्र यादव, ससुर नरसिंह, सास लीलावती और ननद जावित्री के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के अन्य लोग घर से फरार हैं।
बिनावर थाना क्षेत्र के घटबेहटी में मंगलवार रात एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है। इसमें तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल इसे हत्या ही माना जा रहा है, लेकिन ससुराल वाले बता रहे हैं कि महिला ने जेवर चोरी किए थे। उसके कमरे से जेवर बरामद हुए। लगता है कि घर में विवाद हुआ होगा, जिससे उसने आत्महत्या कर ली। इसकी जांच कराई जा रही है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी