{"_id":"5d45898e8ebc3e6ca621d582","slug":"murder-badaun-news-bly3710736124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की खातिर जिगरी दोस्त को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की खातिर जिगरी दोस्त को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं मारे गए युवक का जिगरी दोस्त ही निकला। दोनों की आपस में दोस्ती थी। दोनों एक साथ कोचिंग करते थे। हत्यारोपी का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान मसलाउद्दीन ने उस लड़की को मैसेज किए थे, जिससे हत्यारोपी चिढ़ गया था। वह उसके घर बात करने गया था, लेकिन वहां तैश में आकर उसने मसलाउद्दीन की हत्या कर दी। इसी दौरान आतिफ पहुंच गया तो उसने उसे भी मार डाला।
वैसे तो मसलाउद्दीन उर्फ सबलू (26) पुत्र कसीमउद्दीन संभल जिले के गुन्नौर का रहने वाला था। वह अलीगढ़ के खैर से बीटीसी कर रहा था। नागरान मोहल्ले में उसकी बहन निशा और शबनाज रहती थीं, जिनके साथ रहकर मसलाउद्दीन शहर के एक कोचिंग सेंटर पर कंप्टीशन की तैयारी भी कर रहा था। इसी कोचिंग सेंटर पर गुन्नौर निवासी जहांगीर पुत्र गुफरान उस्मानी भी आता था। जहांगीर वर्तमान समय में नागरान मोहल्ले में किराए पर रह रहा था और शहर के एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। इससे दोनों युवकों में दोस्ती हो गई थी। दोनों एक साथ कोचिंग जाते थे। पुलिस की मानें तो जहांगीर का एक रिश्तेदार लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में मसलाउद्दीन को पता था। बातचीत के दौरान उसने भी उस लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया। फिर उसके व्हाट्सऐप नंबर पर मैसेज करने लगा। इससे दोनों दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया। जहांगीर ने कई बार मसलाउद्दीन से कहा था कि वह लड़की के मोबाइल पर मैसेज न करे। इसके बाद वह सबलू से रंजिश मानने लगा था।
विगत 30 जुलाई की सुबह जहांगीर इसी बात पर मसलाउद्दीन से बात करने उसके घर गया था। तब तक मसलाउद्दीन की बहन निशा स्कूल और शबनाज कचहरी जा चुकी थी। मसलाउद्दीन बेड पर लेटा था। वहीं जहांगीर पहुंच गया। दोनों में वहीं खूब कहासुनी हुई और उसके बाद तैश में आकर जहांगीर ने मसलाउद्दीन की वही पड़ी लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। जहांगीर हत्या करके निकल नहीं पाया था कि तब तक आतिफ (18) पुत्र इकबाल वहां पहुंच गया। उसने जहांगीर को खून से सराबोर देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया और बाहर की ओर भागा कि तभी जहांगीर ने उसके पीछे से सिर में रॉड मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर उसने आतिफ का रॉड से गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र यादव की मौजूदगी में इस घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
जहांगीर पर था 25 हजार का इनाम
-दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले जहांगीर पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जहांगीर का नाम दूसरे दिन ही प्रकाश में आ गया था, लेकिन पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसके बाद उस पर इनाम घोषित कर दिया गया था।
घर से उठाई रॉड, फिर दे मारी
-जिस रॉड से जहांगीर ने दोनों युवकों का कत्ल किया था। वह रॉड मसलाउद्दीन के घर में रखी थी। दोनों युवकों की हत्या करके जहांगीर तो निकल गया लेकिन वह रॉड को उसी घर में छोड़ गया, जिस पर मिले फिंगर प्रिंट जहांगीर के फिंगर प्रिंट से मिलान हो रहे हैं।
30 जुलाई को नागरान मोहल्ले में मसलाउद्दीन और आतिफ नाम के दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। इनका एक दोस्त और था जिसका नाम जहांगीर है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मसलाउद्दीन ने लड़की के मोबाइल पर मैसेज किए थे। इससे जहांगीर चिढ़ गया और मसलाउद्दीन की हत्या कर दी। अचानक आतिफ आया तो उसकी भी हत्या कर दी। जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे रॉड और खून से सनी शर्ट बरामद हुई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी