फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder accused sent to jail

जेल गया महिला का हत्यारोपी पति, मायके वाले ले गए शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
murder accused sent to jail
बदायूं। उसहैत पुलिस ने शनिवार दोपहर महिला के हत्यारोपी पति दुर्वेश को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार किया था। उसके पास से आला कत्ल फावड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसके शव को मायके वाले अपने घर ले गए हैं। वारदात शुक्रवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे की है। उस समय रिजौला निवासी विनीता अपने घर में थी। उसी वक्त पति दुर्वेश ने फावड़े से तावड़तोड़ प्रहार कर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया था। जब दुर्वेश विनीता के साथ मारपीट कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी विनीता का काम तमाम कर चुका था। इससे पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। देर रात पुलिस ने विनीता के भाई दिनेश की तहरीर पर दुर्वेश के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, शनिवार दोपहर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया और फिर मायके वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं दोपहर के समय हत्यारोपी पति दुर्वेश को भी जेल भेज दिया है। दुर्वेश के पिता और भाई दोनों बच्चों समेत गांव से भाग चुके हैं। पुलिस उनको भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिस पर लगाया हत्या का आरोप, वही गांव से लापता : महिला के हत्यारोपी पति ने जिस युवक पर हत्या का आरोप लगाने का प्रयास किया था। वह घटना के दौरान से ही लापता है। परिवार वाले कह रहे हैं कि युवक को पुलिस अपने साथ ले गई थी। दुर्वेश ने उसको भी पीटा था, जिससे उसके चोटें आई हैं। तो वहीं पुलिस युवक को पकड़ने से इंकार कर रही है। युवक कहां गया, परिवार वालों को इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
-महिला पढ़ी लिखी थी। इससे वह दुर्वेश की बातों में नहीं आ रही थी। दुर्वेश नहीं माना और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल उसे जेल भेज दिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। जिस युवक पर दुर्वेश ने आरोप लगाया था। उसका हमें कुछ पता नहीं। वह गांव से डर की वजह से भाग गया होगा। -अमृतलाल, इंस्पेक्टर उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed