फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murdar

सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, शव सरसों के खेत में फेंका

Fri, 03 Jan 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
murdar
जरीफनगर/दहगवां। मंगलवार से लापता सफाई कर्मचारी का शव बृहस्पतिवार को जरीफनगर के गांव केरई-सेरई में एक सरसों के खेत में पड़ा मिला। उसकी सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। शव से कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत से पुलिस को शराब का खाली पौव्वा और दो गिलास भी मिले हैं। सीओ सहसवान रामकरन ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी सुराग खंगाले हैं।
विज्ञापन

जरीफनगर के गांव सिरसा खुर्द निवासी 31 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र वीरबल पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी था। उसकी तैनाती संभल जिले के गुन्नौर ब्लॉक के गांव सिंगौला पुख्ता में थी। दोनों वार्डर के गांव हैं। संजय रोज बाइक से ड्यूटी जाता था। शाम को घर वापस आ जाया करता था। उसे शराब पीने का शौक था। मंगलवार सुबह भी वह घर से ड्यूटी के लिए निकला। शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन मोबाइल ऑफ था। इसके बाद परिवार वालों ने अपने स्तर से नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां संजय की तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं लगा। बुधवार दोपहर संजय की बाइक पुलिस को लावारिस हालत में सिंगौला पुख्ता गांव के पास मिली। बुधवार को ही परिवार वालों ने गुन्नौर थाने में संजय की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को संजय का शव जरीफनगर थाने के गांव केरई-सेराई में राजकुमार के सरसों के खेत में मिला। उसके सीने पर गोली मारी गई थी। कुछ दूरी पर पुलिस को खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब एक बजे संजय की लोकेशन केरई-सेरई गांव के पास हसनपुर गांव में ट्रेस हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी ओमवती समेत दो बेटियां और एक बेटा है। इनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार वाले किसी से किसी तरह की रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
मामले में जांच की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। मृतक के परिवार वाले किसी से रंजिश होने की बात से इंकार कर रहे हैं। संभावना है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा। जांच के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश चौहान, प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed