फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mulayam Singh Yadav Death: Former UP CM Special Connection to Budaun City of Uttar Pradesh News in Hindi

Mulayam Singh Death: बदायूं से था मुलायम सिंह का खास नाता, यहां से लड़ा था चुनाव, उनके निधन से हर कोई दुखी

Mon, 10 Oct 2022 12:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Oct 2022 12:13 PM IST
सार

Mulayam Singh Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बदायूं से गहरा नाता रहा है। जब संभल की गुन्नौर विधानसभा सीट बदायूं जिले में थी, तब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था इसके अलावा सहसवान से भी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death: Former UP CM Special Connection to Budaun City of Uttar Pradesh News in Hindi
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार 10 अक्तूबर , 2022 को निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। देश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए लोग दुआएं मांग रहे थे। अपने जीवन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बदायूं से गहरा नाता रहा है। जब संभल की गुन्नौर विधानसभा सीट बदायूं जिले में थी, तब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा था इसके अलावा सहसवान से भी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े। सपा सरकार के दौरान 20 दिसंबर 2013 को वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में आए थे और मुख्य अतिथि के तौर पर शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया था।
विज्ञापन


उस वक्त उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद थे। उन्होंने कभी बदायूं जिले को नहीं छोड़ा। बदायूं जिले से उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य जुड़ा रहा। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आखिरी बार बदायूं आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed