{"_id":"816abdc561cd600144f5a99cb19fb839","slug":"msudpura-arrived-health-department-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मसूदपुरा नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूदपुरा नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
badaun
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद उसहैत के मसूदपुरा के लोग दहशतजदा हैं। मंगलवार को भी गांव में हैल्थ कैंप के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। हालांकि सोमवार को दो कर्मचारी जरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतका के परिवार को दो-चार टेबलेट देकर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
उसहैत इलाके के गांव मसूदपुरा निवासी शबनम (24) पत्नी तुर्रम खां को बुधवार के लिए तेज बुखार के साथ सर्दी-जुकाम हो गया था। परिवार वाले शबनम को जिला अस्पताल लाए। यहां से उनको बरेली रेफर कर दिया गया। शबनम को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान शबनम की मौत हो गई। रविवार को शबनम की रिपोर्ट लखनऊ से आई। इसमें उनको स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों उझानी ब्लाक के गांव रिसासौली निवासी नफीस की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। नफीस की मौत के बाद गांव में हेल्थ कैंप लगाया गया तो यहां स्वाइन फ्लू के 15 संदिग्ध मरीज मिले। मसूदपुरा में शबनम की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कोई कैंप लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन