फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MSP for wheat increases by 125 rupee

गेहूं का समर्थन मूल्य 125 रुपये बढ़ा

Wed, 28 Feb 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 28 Feb 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
MSP for wheat increases by 125 rupee
जिले में धान खरीद खत्म होने के बाद अब गेेहूं खरीद को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य पिछले साल की अपेक्षा 125 रुपये बढ़ा दिया है। अब किसानों को प्रति क्विंटल 1750 रुपये मिलेंगे, पहले यह राशि 1625 रुपये थी।
विज्ञापन

15 मार्च तक गेहूं खरीद की सारी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएंगी। गेहूं खरीद के संबंध में विशेष सचिव ने निर्देश भी जारी कर दिया है।
प्रदेशभर में एक अप्रैल 2018 से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। जिले में विपणन के 10, पीएसवीएफ के 67, यूपी स्टेट एग्रो के पांच, एसएफसी के तीन, भारतीय खाद्य निगम के सात केंद्र समेत कुल 92 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इस बार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य में इजाफा किया है। नए सत्र में किसानों को 1735 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। साथ ही गेहूं की उतराई छनाई के लिए 15 रुपये प्रति क्विंटल अलग से मिलेगा। यानि की किसानों को गेहूं का मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। जबकि पिछले साल गेहूं की कीमत 1625 रुपये थी। शासन की ओर से इस संबंध में पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नोडल अधिकरी की तैनाती के साथ केंद्रों को ब्योरा भी मांगा है। 
विज्ञापन


शासन की ओर से नए सत्र में गेहूं की खरीद के लिए समर्थन मूल्य 1735 और 15 रुपये उतराई, छनाई के लिए दिए जाएंगे। ऐसे में किसानों को 1750 रुपये मिलेंगे। 
-राघवेंद्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed