{"_id":"659ef039b4079d8b9c0f6589","slug":"mps-and-mlas-submitted-a-bundle-of-proposals-to-cm-to-change-the-face-of-badaun-badaun-news-c-123-1-bdn1004-11425-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं की सूरत बदलने के लिए सांसद-विधायकों ने सीएम को सौंपा प्रस्तावों का पुलिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं की सूरत बदलने के लिए सांसद-विधायकों ने सीएम को सौंपा प्रस्तावों का पुलिंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं की सूरत बदलने के लिए सांसद और विधायक मुख्यमंत्री से जिले को खास सौगात दिलाने की कोशिश में हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री बरेली आए तो सभी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें तमाम प्रस्ताव सौंपे। अब इन प्रस्तावों पर सरकार विचार-विमर्श करने के बाद हरी झंडी देगी। प्रस्ताव मंजूर होने से बदायूं ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औद्योगिक नगरी विकसित करने की मांग की है। सांसद ने बताया बदायूं रोड के बिनावर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। बरेली से मथुरा तक एनएचएआई हाईवे का चौड़ीकरण करके छह लेन सड़क बन रही है। ऐसे में बरेली-बदायूं मार्ग की ओर औद्योगिक नगरी बन जाए तो विकास के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सीएम ने सांसद को भरोसा दिलाया है कि बरेली-बदायूं मार्ग या गंगा एक्सप्रेस-वे के पास औद्योगिक विकास निगम इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करेगा।
सदर विधायक महेश गुप्ता ने बाइपास (रिंग रोड), शेखूपुर चीनी मिल के विस्तार और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग की है। इन तीनों प्रस्तावों को हरी झंडी मिली तो बदायूं के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी में बाइपास, अग्निशमन केंद्र, कछला को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रोडवेज बस स्टैंड, मिनी स्टेडियम, दो बड़ी गोशालाएं खोलने का भी प्रस्ताव दिया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र में स्टेडियम और चीनी मिल के लिए प्रस्ताव दिया है। इससे युवाओं के साथ-साथ किसानों को भी काफी राहत मिलेगी।