फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Motorcyclist injured in collision with tractor; tractor impounded.

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल, ट्रैक्टर कब्जे में

Mon, 12 Oct 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in collision with tractor; tractor impounded.
उघैती। बाला किशनपुर गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बरबारा गांव निवासी संजय उर्फ बब्लू पुत्र देवराज (42) रविवार रात करीब 8:30 बजे खितौरा की साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाला किशनपुर के पास पहुंचे, अचानक मुड़े ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से संजय सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिल्सी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने तलाश कर ट्रैक्टर को उसके घर से कब्जे में ले लिया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed