फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother threw three daughters into the Ganga in Badaun

Budaun News: खुदकुशी करने बरेली से कछला घाट पहुंची महिला, तीन बेटियों को गंगा में फेंका

Sun, 02 Jul 2023 06:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसका पति काफी समय से परेशान कर रहा है। उसके साथ मारपीट करता है। उसको नशे के इंजेक्शन देता है। वहीं पति ने उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया है।

विज्ञापन
Mother threw three daughters into the Ganga in Badaun
मां और तीन बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की एक महिला रविवार दोपहर अपनी तीन बेटियों के साथ कछला घाट पर आत्महत्या करने पहुंच गई। उसने तीनों बेटियों को एक-एककर गंगा में फेंक दिया। वह खुद भी छलांग लगाने वाली थी, लेकिन वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया। साथ ही तीनों बच्चियों को भी बचा लिया गया। महिला ने पति पर उत्पीड़न, मारपीट आदि के आरोप लगाए हैं। वहीं, उसके पति ने उसे मानसिक रूप से कमजोर बताया है।

विज्ञापन


40 वर्षीय विमला पत्नी अरविंद कश्यप बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में मोहल्ला मढ़ीनाथ वंशी नगला की रहने वाली है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह बेटी शगुन (9), निहारिका (6) और कात्यायनी (2) के साथ कछला के गंगा घाट जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला काफी देर तक गंगा किनारे बैठी रही। फिर उसने अचानक उठकर अपनी बेटियों को एक-एक करके गंगा में फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पार्टी टू हवालात: सबके बराबर बने थे पैग फिर भी अरुण पी गया शाहरुख का हिस्सा, जमकर हुई दोस्तों में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला तीनों बेटियों को गंगा में फेंक चुकी थी। इसके बाद तमाम लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। गोताखोर भी नाव लेकर आ गए। महिला भी गंगा में कूदने जा रही थी। तब तक गोताखोर सोनू, राजकुमार, मदन और सुदीश आदि ने उसे कूदने से बचा लिया। तभी कुछ गोताखोर नदी में कूद गए और उन्होंने कुछ ही देर में तीनों बच्चियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

सूचना पर कछला पुलिस चौकी के कर्मचारी पहुंच गए। उनके पूछने पर महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसे नशे के इंजेक्शन लगाता है। इससे तंग आकर वह यहां आत्महत्या करने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति अरविंद को भी बुला लिया। 

अरविंद ने बताया कि विमला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह कई दिन से उसे परेशान कर रही है। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चियों को अरविंद को सौंप दिया है। वह उन्हें लेकर बरेली चला गया।

पति बोला- एक सप्ताह से परेशान कर रही है विमला

अरविंद के मुताबिक करीब एक सप्ताह से विमला उसे परेशान कर रही है। वह बेटियों को बुरी तरह पीटती है। उन्हें खाना तक नहीं देती है। मोहल्ले वालों को भी गाली देती है। वह शनिवार को उसे एक डॉक्टर के पास ले गया था, लेकिन तब तक डॉक्टर चले गए थे। 

विमला का मायका बदायूं की विजय नगर कॉलोनी में है। जब वह ज्यादा परेशान हो गया तो शनिवार को विमला और तीनों बच्चियों को बदायूं छोड़ आया। रविवार दोपहर उसे पता चला तो वह ऑटो लेकर यहां आया।

किराये का ऑटो चलाता है अरविंद

अरविंद किराये का ऑटो चलाता है। अरविंद ने बताया कि मोहल्ले में उसका भी अपना घर था, लेकिन छोटे भाई की बीमारी में काफी रुपये खर्च हो गए थे। इस वजह से उसे अपना घर बेचना पड़ा। उसका छोटा भाई भी नहीं बचा। अब वह किराये के मकान में रहता है और किराये पर ऑटो लेकर चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed