फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother gives birth to baby on road

बीच सड़क पर जन्मी बच्ची, घेरा बनाकर बचाई लाज

Fri, 02 Mar 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 02 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mother gives birth to baby on road

जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से एक महिला को बृहस्पतिवार को बीच सड़क पर बच्ची को जन्म देना पड़ा। आलम यह हुआ कि रास्ते से गुजर रही महिलाओं को घेरा बनाकर उसकी लाज बचाना पड़ी।

विज्ञापन

यह घटना उझानी के गांव गुराई निवासी इब्बन अली की पत्नी साबिया खातून के साथ हुई। प्रसव पीड़ा होने पर 32 वर्षीय साबिया तो समय पर जिला महिला अस्पताल पहुंच गई थी। मंगलवार को जब वह पहुंची तो वहां के स्टाफ ने डिलीवरी में एक-दो महीने का समय बताकर लौटा दिया था। उसे तब तक कुछ जांच कराने को कहा गया था। जांच कराने के बाद रिपोर्ट दिखाने के लिए इब्बन और साबिया खातून बृहस्पतिवार को फिर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। इस बार उन्हें वहां डॉ. रिजवाना मिलीं, उन्होंने भी उसकी प्रसव पीड़ा को नहीं समझा। अभी सातवां महीना बताते हुए उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे दी। इस पर साबिया ने लावेला चौक के एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। करीब चार बजे बाहर आकर महिला को पति इब्बन ने रिक्शे पर बैठा दिया, तभी उसे तेज पीड़ा हुई। तब इब्बन ने उसे रिक्शा से उतारकर उसी निजी अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठा दिया। इसी बीच निजी अस्पताल गेट पर साबिया ने बेटी को जन्म दे दिया। इस दौरान वहां पर काफी लोग जमा हो गए, महिलाओं ने साबिया के इर्दगिर्द घेरा बनाया। बेटी का जन्म होने के बाद दंपति उसी रिक्शा से जिला महिला अस्पताल पहुंचा और जमकर नाराजगी जताई। इब्बन अली इतने गुस्से में था कि बोला- उसकी ससुराल गोरखपुर में ही है, वह सीएम से पूरे मामले की शिकायत करेगा।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। सवाल उठ रहा है कि जब गर्भ का समय लगभग पूरा हो गया था तो आखिर महिला को बार-बार क्यों टरकाया गया। उसकी सामान्य डिलीवरी अस्पताल में क्यों नहीं की गई। डॉ. रिजवाना और स्टाफ की भूमिका की जांच कराई जाएगी। -डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed