फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than one lakh Didi will become Lakhpati in the district

Budaun News: जिले में बनेंगी एक लाख से अधिक लखपति दीदी

Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh Didi will become Lakhpati in the district
बदायूं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में एक लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य शासन की ओर से तय किया गया है। इसके लिए एनआरएलएम विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं की सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक करना है। इसके तहत महिलाओं को कृषि, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, अचार-पापड़, मसाला उत्पादन, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर जैसे रोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण और मार्केटिंग की सुविधा भी दी जाएगी। जिले में वर्तमान में 20 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनमें 2 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें से 57 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब पात्र महिलाओं को चिह्नित कर लखपति दीदी बनाया जा रहा है। डीसी एनआरएलएम अखिलेश चौबे ने बताया कि शासन की ओर दिल गए लक्ष्य के अनुरूप समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed