{"_id":"6209255b4d9abb6d53464ed8","slug":"monkey-atteck-badaun-news-bly475358170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बिल्सी नगर अध्यक्ष पर बंदरों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बिल्सी नगर अध्यक्ष पर बंदरों का हमला
विज्ञापन
बिल्सी। नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जो आए दिन लोगों पर हमला बोल देते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पिंकी काबरा भी बंदरों के हमले का शिकार हुई हैं। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी नगर अध्यक्ष पिंकी काबरा रविवार को अपनी छत पर कपड़े सुखाने गईं थीं। उन पर कुछ बंदरों ने हमला बोल दिया। बचने की कोशिश की तो उनमें से एक बंदर ने काटकर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
पिछले दिनों इसी मोहल्ले के निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा अपनी छत पर खेल रहा था। वहां अचानक बंदरों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। एक बंदर ने उसके एक पैर में कई जगह काटकर घायल कर दिया। संवाद