फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mnclon oversee third eye

मनचलों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Wed, 26 Aug 2015 11:57 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 26 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन कॉफी सचेत दिख रहा है। इसलिए पिछले दिनों डीएम शंभूनाथ ने विभागीय अधिकारियों को सभी कन्या इंटर कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर कैमरे लगवाने को भी लिखा था। जीजीआईसी ने इस पर अमल किया है।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अल्पना कुमार ने चार्ज संभालने के बाद ही पूरे कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। जल्द कॉलेज के दोनों गेट पर कॉलेज चलने के समय एक-एक चौकीदार भी बैठाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम प्रधानाचार्या अल्पना कुमार के कक्ष में बनाया गया है, जिससे कॉलेज व कॉलेज के बाहर होने वाली सभी क्रियाओं पर वह खुद नजर रख सकें।
विज्ञापन

बताते चलें पिछले दिनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके कारण गर्ल्स कॉलेजों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सुधरेगी व्यवस्था
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अल्पना कुमार ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा पहला दात्यिव है इसके लिए कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। अब कॉलेज परिसर में होने वाली सभी क्रियाओं पर अच्छी तरह से नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed