{"_id":"6251e526e1ea5372a53e5b90","slug":"mla-brother-badaun-news-bly480951299","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज ईओ ने कहा-परेशान करते हैं विधायक के भाई, जानमाल का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज ईओ ने कहा-परेशान करते हैं विधायक के भाई, जानमाल का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू के बड़े भाई विनय कुमार सिंह पर दातागंज नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज ने गंभीर आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है। ईओ ने मुख्यमंत्री और डीएम से शिकायत करते हुए दातागंज से तबादला करने या फिर संबद्ध करने की मांग की है। दूसरी ओर विधायक के भाई ने ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कहा कि इसी कारण उन पर निराधार आरोप लगाए गए हैं।
दातागंज नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम दीपा रंजन को भेजे पत्रों में आरोप लगाया है कि छह अप्रैल को एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार का दातागंज दौरा था। उपाध्यक्ष की बैठक के लिए उनको जिला पंचायत सभागार में साफ-सफाई कराने के निर्देश मिले थे। वह एसडीएम और तहसीलदार दातागंज के साथ व्यवस्थाओं में लगे थे। इसी दौरान विनय कुमार सिंह ने उनसे फोन करके उपस्थित लोगों के बारे में जानकारी ली। इसके कुछ देर के बाद वह वहां पहुंच गए और निर्माण कार्यों को लेकर गाली-गलौज करने लगे, इससे उनको मानसिक प्रताड़ना हुई।
ईओ का आरोप है कि पहले भी विनय कुमार सिंह डराने-धमकाने के साथ शासन प्रशासन के प्राथमिकता वाले कार्यों में बाधा पैदा करते रहे हैं। विधायक के भाई से उनकी जान-माल को खतरा बना हुआ है। भविष्य में अगर उनके साथ कोई दुर्घटना होती है तो विधायक के भाई इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। ईओ ने यह भी कहा है कि इन हालात में वह दातागंज नगर पालिका में रहकर कार्य करने में अक्षम हैं। ईओ ने दूसरे जनपद में तबादला करने की मांग की है। यह भी कहा है कि तबादला न होने तक उनको अन्य स्थान पर संबद्ध कर दिया जाए।
विज्ञापन
-
भ्रष्टाचार पर उंगली उठाई तो लगा दिए आरोप : विनय
बदायूं। विधायक के भाई विनय कुमार सिंह ने ईओ दातागंज सुनील कुमार सरोज के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि दातागंज नगर पालिका में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार है। अगर एक साल का खर्च ही देख लिया जाए तो भ्रष्टाचार की परतें खुल जाएंगी। नगर पालिका ने ऐसे कार्यों पर धन खर्च किया है जिनकी कोई जरूरत ही नहीं थी। दातागंज नगर का विकास थम सा गया है। कुटेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। करीब एक करोड़ का घपला है। शिष्टाचार व्यवस्था के नाम पर भी मोटा बजट खपाया गया है। निर्माण कार्यों में भी भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का हक सभी को है। मैं पिछले कई दिन से खर्च के बारे में जानकारी मांग रहा था। ईओ से यह भी कहा कि अगर वह ऐसे जानकारी नहीं देंगे तो सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने को मजबूर होना पड़ेगा। खुद के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए ही ईओ ने निराधार आरोप लगाए हैं। संवाद
-
नहीं हो सकी बात, विधायक ने चुप्पी साधी
विनय कुमार सिंह पर ईओ के आरोपों को लेकर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया पर मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं हो सकी।
-
दातागंज ईओ की ओर से शिकायत मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण में जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
-दीपा रंजन, डीएम
--
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। ईओ ने भी मुझसे शिकायत नहीं की है। शिकायत संज्ञान में आती तो जरूर उसके निस्तारण का प्रयास किया जाता।
- राजीव गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा
-
दातागंज ईओ ने किस पर क्या आरोप लगाया है इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। विपक्षी दल के नाते सपा की जिम्मेदारी बनती है, पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी के बिना मैं कुछ नहीं कह सकता।
-प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
-
ईओ ने डीएम से शिकायत की होगी। मेरी या कांग्रेस संगठन की जानकारी में मामला नहीं है। ईओ अगर हमें बताएं तो कांग्रेस पार्टी उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
- ओमकार सिह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
-
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जो बात जानकारी में न हो, उस पर टिप्पणी करना सही नहीं है। ज्यादा जरूरी होगा तो वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात करके ही कुछ कह सकूंगा।
- हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष