{"_id":"64edd7aa850897d3c30b83c5","slug":"missing-man-found-dead-in-the-farm-in-budaun-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
Tue, 29 Aug 2023 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:04 PM IST
सार
गांव अलीनगर निवासी व्यक्ति सोमवार दोपहर बाद से लापता था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव को सील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 45 वर्षीय ऊधल का शव गांव अलीनगर एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। वह सोमवार दोपहर बाद से लापता थे। देर शाम तक ऊधल घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन देर तक उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह गांव से करीब एक किलो मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच गए। बाद में फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई। ऊधल की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिवार वाले हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन