Budaun: बाइक सवार लुटेरों ने आंगनवाड़ी वर्कर की चेन झपटी, पलक झपकते ही भाग निकले आरोपी, हाथ मलते रह गए सभी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 29 Jul 2022 05:27 PM IST
सार
आंगनवाड़ी वर्कर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने आधार कार्ड में संशोधन करवाकर घर लौट रही थीं। वह इलाके के कूंचापांडा मोहल्ले से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक पर दो बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली और बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। महिला ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो