फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   miscreant arrested who kidnapped five-year-old boy in Budaun

Budaun: दो बदमाशों ने किया था पांच साल के बच्चे का अपहरण, तीन लाख में कर रहे थे सौदा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 04:19 PM IST
सार

बदायूं के जरीफनगर इलाके से 26 जून को पांच साल के बालक का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी फरार है। दोनों ने बच्चे को बेचने के इरादे से अगवा किया था। 

विज्ञापन
miscreant arrested who kidnapped five-year-old boy in Budaun
पिता की गोद में मासूम संजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर इलाके से पांच साल के बालक संजय का अपहरण करने वाले बदमाश अमरोहा और संभल जिले के निकले। उन्होंने बालक को बेचने के उद्देश्य से उसका अपहरण किया था। बदमाश करीब तीन लाख रुपये में उसका सौदा भी कर रहे थे। खरीदार केवल दो लाख रुपये दे रहा था, जिससे सौदा नहीं हो पाया। तब तक पुलिस बालक को तलाश करती हुई अमरोहा पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर मलिकपुर फत्ता निवासी महाराम के पुत्र संजय (5) का 26 जून की दोपहर करीब दो बजे अपहरण हो गया था। वह अपने भाइयों और पड़ोस के बच्चों के साथ गांव के नजदीक नदी के पुल पर खेल रहा था। उसी समय बाइक सवार दो बदमाश उसे ले गए थे। तब से पुलिस उसको तलाश कर रही थी। शुक्रवार शाम तक उसकी आखिरी लोकेशन बुलंदशहर जिले में मिली थी। देर रात पुलिस को इसमें सफलता मिल गई। बालक अमरोहा जिले में मिला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण करने वाले बदमाश बालक को खाने की चीज दिलाने का लालच देकर ले गए थे। उसे कहीं डराया या धमकाया नहीं था। उसे सब्जी से रोटी खिलाई थी। मासूम बालक को यह महसूस ही नहीं हुआ कि उसका अपहरण किया गया है और उसका सौदा किया जा रहा है। पुलिस ने अपहरण के  संभल जिले के बहजोई निवासी नेत्रपाल पकड़ा गया है। अमरोहा जिले के डिडौली का राहुल फरार है। यह मुख्य आरोपी है। पुलिस राहुल और बालक का सौदा करने वाले की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed