फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minor girlfriend who consumed toxic substance dies, lover in serious condition

Budaun: तीन बच्चों के पिता ने पहले खुद खाया जहर, फिर नाबालिग प्रेमिका को दिया; लड़की की हो गई मौत

Tue, 03 Oct 2023 12:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 03 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

प्यार में पागल विवाहित युवक की वजह से 16 साल की लड़की की जान चली गई। युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। उसने रविवार को प्रेमिका के घर जाकर पहले खुद जहर खाया, फिर उसे खिला दिया। प्रेमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई।  

विज्ञापन
Minor girlfriend who consumed toxic substance dies, lover in serious condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में प्रेमी के साथ विषाक्त पदार्थ खाने वाली नाबालिग प्रेमिका की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने चुपचाप उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं प्रेमी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार शाम शहर के एक मोहल्ले में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। बताया जा रहा था कि दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी भी थे। 16 वर्षीय प्रेमिका के परिवार वाले वजीरगंज से आकर यहां एक मोहल्ले में किराये पर रहे थे। 28 वर्षीय युवक यहां पहले से ही रहता है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सद्दाम का काला सच: प्रयागराज की काली कमाई से मुंशीनगर में खरीदी थी जमीन, अशरफ को जेल में पहुंचाया था ये सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद खाया जहर, किशोरी को भी खिलाया 
रविवार शाम उसने किशोरी के घर पर जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया और उसे भी खिला दिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को देर रात बरेली रेफर कर दिया गया। 

सोमवार सुबह प्रेमिका की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में अब भी इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। इतनी सूचना जरूर मिली है कि किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई, और परिवार वालों ने चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed