फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   minor girl committed suicide by hanging who caught with her boyfriend in budaun

Budaun News: रात में प्रेमी संग कमरे में थी किशोरी, परिजनों ने पकड़ा तो फंदे से लटककर दे दी जान

Wed, 25 Jan 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jan 2023 03:23 PM IST
सार

अलापुर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ पकड़ी गई किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
minor girl committed suicide by hanging who caught with her boyfriend in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में परिवार वालों ने नाबालिग लड़की के प्रेमी को पकड़कर पीट दिया। इससे नाराज प्रेमिका ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन


यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक किशोरी के माता-पिता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। किशोरी अपनी दादी और छोटे भाई के साथ गांव में रहती है। घर के दूसरे हिस्से में उसके चाचा-चाची आदि भी रहते हैं। किशोरी का गांव के एक किशोर प्रेमी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
विज्ञापन


मंगलवार रात उसने अपने प्रेमी को कॉल करके घर बुला लिया था। रात करीब एक बजे आहट सुनकर परिवार वाले जाग गए। तभी किशोर प्रेमिका के कमरे से निकलकर घर के बाहर भागा। परिवार वाले भी उसके पीछे पड़ गए। उन्होंने घर से कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा बंदकर किशोरी ने की आत्महत्या 

यह देखकर किशोरी ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसमें ही कुंडे से फंदे से लटककर जान दे दी। जब परिवार वाले घर आए तो उन्होंने किशोरी का कमरा अंदर से बंद देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और बुधवार को उसका पोस्टमार्टम करा दिया। 

परिवार वालों ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। किशोरी के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। वह हिमाचल से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। प्रेमी को पकड़ लिया गया है। अगर मामले में तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed