{"_id":"6ace90c0653fb8b4a102f460","slug":"middle-aged-man-dies-during-treatment-by-quack-uproar-ensues-badaun-news-c-123-1-ba11032-175375-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झोलाछाप से इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झोलाछाप से इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, हंगामा
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में झोलाछाप के यहां अधेड़ की मौत के बाद हंगामा करने के दौरान जुटी भीड़।
बदायूं। सहसवान क्षेत्र में मंगलवार देर शाम झोलाछाप के यहां इलाज कराने के दौरान ज्ञानचंद्र (57) की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। देर रात तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
मोहल्ला शहबाजपुर निवासी ज्ञानचंद्र (57) पुत्र किशनलाल की मंगलवार की देर शाम करीब साढे़ सात बजे तबीयत बिगड़ गई। वह खेत से आए थे। पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें मोहल्ले में ही एक झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ज्ञानचंद्र की मौत हो गई।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर और पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद