फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mid day meal

स्वस्थ होगा तन, पढ़ने में लगेगा मन

Thu, 16 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Thu, 16 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
यहां बता दें कि शासन ने बेसिक स्कूलों में मेन्यू को बदल दिया है, जिसके तहत अब बुधवार को कढ़ी चावल और खीर के स्थान पर प्रति बच्चे को 200 ग्राम दूध के साथ ही कोफ्ते-चावल दिए जाएंगे। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि आज से नये मेन्यू के अनुसार जिले के स्कूलों में दूध और कोफ्ते बच्चों को दिए गए। यदि कहीं पर आज यह वितरित नहीं हो सका तो आने वाले बुधवार को वितरित किया जाए। बोले- इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कहीं पर ढिलाई और लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि आज कुछेक स्कूलों में ही बच्चों को दूध और कोफ्ते दिए गए। उन स्कूलों मेें कढ़ी चावल या फिर खीर ही वितरित की गई। कहा जा रहा है कि प्रधानाध्यापक इस बात को लेकर ज्यादा परेशान हैं कि बच्चों की संख्या के अनुसार दूध की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सवाल उठ रहा है कि फिर कैसे वह शासन की मंशा के अनुसार बच्चों को दूध पिलवाएंगे।
विज्ञापन

बिसौली। प्राइमरी स्कूल, मदनजुड़ी में मिडडे मील में बच्चों को दूध पिलाया गया। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि दूध पीने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा होगा। इस मौके पर  शिक्षक नेता अनुज शर्मा, शिक्षक साहू सार्वेन्द्र, सभासद विनीत वाष्र्णेय, अन्नू रस्तोगी,  दयानंद, साहिब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed