रेल पुल से अधेड़ ने लगाई ‘मौत की छलांग’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला रेलवे स्टेेशन के पास घूम रहे एक अधेड़ व्यक्ति पुल से गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने गोताखोरों को बुलाकर छलांग लगाने वाले व्यक्ति को बाहर तो निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव दिखाया। कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव बदायूं भेजा गया है। रेलवे पुल से मौत की छलांग की घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। सफेद कुर्ता और पायजामा पहने करीब 50 वर्षीय व्यक्ति हॉल्ट स्टेशन की ओर से रेल पुल पर पहुंचा। पुल पर वह करीब सौ मीटर तक चला। पुल के नीचे जलस्तर देख उसने छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद दुकानदारों ने उसे छलांग लगाते देखा तो शोर मचा दिया। दूसरी छोर के घाट पर मौजूद दो गोताखोर भी दौड़ कर आ गए। उन्होंने दुकानदारों से छलांग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में भी पूछा लेकिन कोई भी उसके बारे में कुछ नहीं बता पाया। गोताखोरों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद कछला चौकी से पुलिस कर्मी भजी घाट पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने मृतक के कपड़ों की जेब भी खंगाली लेकिन ऐसा कोई कागज या फिर ट्रेन का टिकट नहीं मिला जो उसकी पहचान कराने की दिशा में सहायक बनता। कुर्ते की जेब में 10 रुपये का नोट जरूर निकला। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टेशन के पास के लोगों ने कासगंज की ओर से बरेली को जाने वाली ट्रेन निकल जाने के बाद घूमते देखा था। काफी हद तक यह भी संभव है कि वह ट्रेन से आया हो। शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
शिनाख्त के बाद ही खुलेगा मौत का राज
उझानी। कछला रेल पुल से मौत की छलांग लगाने वाले अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या करने का कदम क्यों उठाया। वह घरवालों से परेशान था या फिर कोई आर्थिक दिक्कत रही, यह तो तभी सामने आएगा जब उसके शव की शिनाख्त हो। मृतक के हुलिया से देखकर तो यही लगता है कि वह कोई ग्रामीण था। हालात इस बात के संकेत भी देरहे हैं कि वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए कछला गंगाघाट पर आया था।