फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mentha vyapari loot

मेंथा व्यापारी की कार में बदमाशों ने मारी गोली, पत्नी घायल

Sun, 07 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
mentha vyapari loot
बदायूं। शुक्रवार रात शहर के बाईपास पर बदमाशों ने कार सवार मेंथा व्यापारी से लूट की कोशिश की। जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने गोली चला दी जो कार की चादर भेदते हुए व्यापारी की पत्नी के पैर से छूती हुई निकल गई। इसके बावजूद उन्होंने कार नहीं रोकी, जिससे वह लुटने से बच गए। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी नीतेश गोयल मेंथा व्यापारी हैं। वह शुक्रवार रात फार्च्यूनर कार से अपनी पत्नी रिचा गोयल के साथ बरेली से लौट रहे थे। कार चालक गोविंद चला रहा था। नीतेश के मुताबिक उनकी कार शहर के बाईपास पर सोत नदी के नजदीक पहुंची थी कि उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह अपने हाथ में तमंचा लिए खड़े थे लेकिन उनके चालक ने कार नहीं रोकी। जैसे ही कार उनके नजदीक से गुजरी कि बदमाशों ने गोली चला दी जो कार की खिड़की को भेदते हुए उनकी पत्नी रिचा के पैर में जा लगी। फिर भी उनके चालक ने कार नहीं रोकी। वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी जिससे इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने भी तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उसी समय बाईपास पर बदमाशों को तलाश किया गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। देर रात तक तलाश में कांबिंग चलती रही पर बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि गोली रिचा गोयल के पैर को छूती हुई निकल गई। इससे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

व्यापारी ने लिखकर दिया है कि कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। जब कार नहीं रोकी तो उन्होंने गोली चला दी जो उनकी पत्नी के पैर को छूती हुई निकल गई। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।- सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed