फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Menial jobs fourteen thousand rupees Extracted, the village head of indecency

रोजगार सेवक ने चौदह हजार रुपये निकाले, ग्राम प्रधान से की अभद्रता

Sun, 21 Feb 2016 07:58 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 21 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 इंदिरा आवास के बिना बने ही रोजगार सेवक ने मजदूरी के रुपये निकाल लिए।   इसकी प्रधान द्वारा शिकायत करने पर रोजगार सेवक ने प्रधान से ब्लाक मुख्यालय पर गाली-गलौच किया। इस मामले की जांच सीडीओ ने बीडीओ को सौंप दी है।

विकासखंड के ग्राम शेखूपुरा में मोमीना  बेगम पत्नी लियाकत का आवास मंजूर हुआ था, लेकिन मोमीना को आवास की निर्माण सामग्री की धनराशि सत्तर हजार नहीं दी गई है। आरोप है कि रोजगार सेवक ने बिना आवास निर्माण के ही मनरेगा अंतर्गत मजदूरी की धनराशि 14000 रुपये निकाल ली। इसकी जानकारी जब प्रधान तेजेंद्र को हुई, तो प्रधान ने इसकी शिकायत सीडीओ से की तो सीडीओ ने इसकी जांच बीडीओ को सौंपी है। आरोप ये भी है कि जांच का  पत्र जैसे ही रोजगार सेवक ने देखा तो उसने ब्लाक मुख्यालय पर ही प्रधान से अभद्रता कर उनको गालियां देनी शुरू कर दीं। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने रोजगार सेवक को हिरासत में ले लिया, इसके बाद छोड़ दिया। इस बारे में रोजगार सेवक ने कहा कि विकास खंड स्तर पर संबंधित क्लर्क की लापरवाही के कारण लाभार्थी के खाते में रकम नहीं पहुंची थी। यह रकम अब 17 फरवरी को लाभार्थी के खाते में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed