फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MELA KAKORA

मेला ककोड़ा: बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Thu, 14 Nov 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
MELA KAKORA
मेला ककोड़ा (बदायूं)। मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के साथ खरीदारी की। अव्यवस्थाओं के कारण मेले में पहुंचे श्रद्धालु और दुकानदार परेशान रहे।
विज्ञापन

इस बार पिछले साल से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लेकिन जिला पंचायत की ओर से मेले में किए गए इंतजाम पिछले साल के मुकाबले जैसे नहीं थे। हालात ये हैं कि मेले को जाने वाली मुख्य सड़क भी ठीक तरीके से नहीं बनायी गई, जिस कारण वह जगह-जगह बैठ गई। साथ ही कच्ची सड़कों पर धूल भी उड़ती रही। इससे मेले में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा कल्पवास करने वालों और दुकानें लगाने वाले परेशान रहे। धूल की वजह से व्यापारियों का सामान भी खराब होने लगा है। मेला ककोड़ा में लगे सर्कस का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
मेले के मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू उपयोगी सामान खूब खरीदा। इसके अलावा लाठी, ढोलक समेत विभिन्न सामानों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 खोये हुए बच्चों को मिलाया
मेले में खोया पाया बच्चा समाजसेवा शिविर का नेतृत्व कर रहे स्काउट संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि मेेले में स्काउट ने 150 खोये बच्चों को उनके माता पिता से मिलवाया। वहीं 300 से ज्यादा बच्चों और बजुर्गों का एनाउन्स कर उनके परिजन से मिलाया गया।

बहते हुए को स्काउट्स ने बचाया
स्काउट हिमांशु उपाध्याय और प्रतीक ने ककोड़ा निवासी दीनदयाल के पुत्र श्याम सुंदर को बहने से बचाया। श्याम सुंदर नहाते समय गहरे में चला गया तभी वहां मौजूद स्काउट हिमांशु और प्रतीक ने उसे बचा लिया। इसके वह स्काउट कैंप में ले आए। इसके बाद श्याम सुंदर की बुआ सत्यवती उसे कैंप से ले गईं।

मां भागीरथी रखती है मां की तरह ध्यान: संजीव
मेला ककोड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मेला ककोड़ा में निर्मल गंगा जन अभियान के तहत गंगा किनारे श्रद्धालुओं द्वारा घर से लाई गई पूजा सामग्री, पॉलिथीन और मूर्तियों का गायत्री परिजनों ने गड्ढा खोदकर भू विसर्जन किया। नशा एवं व्यसन मुक्ति अभियान के जिला संयोजक रघुनाथ सिंह ने कहा कि गंगा जन्म जन्मांतरों के दुखों को दूर कर मानव में निर्मलता का भाव पैदा करती है। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां भागीरथी जीवन पर्यंत मां की तरह ध्यान रखती है। गंगा तट पर आगरा के नरेंद्र सिंह, कालीचरन, नरेंद्र कुमार और रामवीर सिंह के नेतृत्व में गायत्री परिजनों ने तीनों गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। युवा संकल्प सेवा समिति ने भी गंगा तट पर साफ सफाई की और वहां पर पड़ी पॉलिथीन को बीनकर लोगों को गंगा स्वच्छ व साफ बनाने के लिए जागरूक किया। पुनीत कुमार कश्यप, योगेंद्र सागर, पवन भारती, विशाल वैश्य दीपू साहू, अभिनव कश्यप आदि मौजूद रहे।


विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया
मेला ककोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेला ककोड़ा में लगाए गए विधिक साक्षरता शिविर का जिला जज / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद्र दिवाकर द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि गांव और नगरों में विधिक शिविर लगाकर लोगों को विधिक सवाओं के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। शिविर में लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर एससी/ एसटी (पीए) एक्ट के विशेष न्यायाधीश राजकुमार सिंह, सीजेएम राकेश कुमार तिवारी, राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed