{"_id":"6a53f33c9a1d6512b00d50c3","slug":"mega-plantation-drive-launched-on-the-ganga-expressway-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168261-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पौधरोपण कर शुरू किया महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पौधरोपण कर शुरू किया महाअभियान
विज्ञापन
एमजीपी कॉलेज में पौधारोपण करते पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल। संवाद
बदायूं। वनकोटा के पास एक पेड़ मां के नाम के संकल्प के साथ रविवार को जनपद में पौधरोपण महायज्ञ 2026 कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ गंगा एक्सप्रेसवे पर 174.3 किलोमीटर पर पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान वन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों की ओर जिले में कुल 50,20,200 पौधे लगाए गए।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ ग्राम वनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर 174.3 किलोमीटर पर पौधरोपण का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने आमजन से अपील की कि वह अपनी मां को सम्मान देते हुए एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सीडीओ गामिनी सिंगला ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। डीएम एवं एसएसपी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। एसएसपी के आदेश पर थाना परिसरों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालय में भी पौधरोपण किया गया।
सहसवान ब्लॉक प्रमुख कृति सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी सतीश सैनी ने खंदक स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में मातृशक्ति के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रशांत शर्मा, तूफान यादव, सुरेंद्र यादव, हर्ष सोमानी, अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरदीप सिंह उप्पल, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. नीति सक्सेना आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध करने में अपना योगदान दिया।
इसके अलावा बगरैन क्षेत्र के सरौरी स्थित कल्पना मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान और चौकी इंचार्ज अखिल तोमर ने पौधे रोपे। कार्यक्रम में भाजयुमो पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ व बच्चों ने भाग लेकर पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
प्रदेश माहौर वैश्य महासभा ने भी पौधे रोपे। इसमें प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव है। इस मौके पर संरक्षक जय प्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष केबी गुप्ता, प्रदेश मंत्री दीपेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता, जिला महामंत्री अंश गुप्ता,जिला मंत्री वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यूपी कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की ओर से पौधरोपण किया गया। चेयरमैन जेके सक्सेना एवं जिलाध्यक्ष सहकार भारती संदीप सक्सेना व पीसीएफ के जिला प्रबंधक विजय बहादुर, रुदान सिंह, धीरेंद्र कुमार, आशुतोष त्रिवेदी, इफको के फील्ड ऑफिसर दीपक कुमार, कृभको के फील्ड ऑफिसर सूरज शुक्ला, हेमेंद्र सिंह एवं जगमोहन सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।
बीएसए नवीन कुमार एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगत में छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। शिक्षकों से भी आवाहन किया गया कि एक वृक्ष मां के नाम परिकल्पना को साकार करते हुए प्रति एक बच्चे से विद्यालय में पौधरोपण कराएं।
सैदपुर। नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन इशरत अली खान ने पौधरोपण किया। सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद मेंहदी ने गार्डन में पौधरोपण किया। इस अवसर पर डॉ. तौसीफ खान, चीफ फार्मासिस्ट मुरलीधर आर्य, मुजाहिद खान, एलटी अनूप कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
इस्लामनगर। डीसीबी डायरेक्टर हितेंद्र शंखधार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा नेता रामकिशन गुप्ता, महामंत्री कांता प्रसाद, अंकित वार्ष्णेय आदि ने पौधरोपण किया।
जिला जज समेत न्यायिक अधिकारियों ने कोर्ट परिसर में लगाए पौधे
बदायूं। जिला जज विवेक संगल एवं उनकी धर्मपत्नी शालू संगल की अगुवाई में कोर्ट परिसर में पौधे लगाए गए। बलजोर सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, रिंकू, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुष्पेन्द्र चौधरी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारी पौधरोपण में शामिल रहे। संवाद
दियोरीजीत प्रांगण में भी हुआ पौधरोपण
संविलियन विद्यालय दियोरीजीत में प्रधान प्रतिनिधि जयपाल के सहयोग से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शर्मा ने विद्यालय प्रांगण में छायादार,फलदार पौधों का रोपण किया। विद्यालय में शुभम उपाध्याय, मोहम्मद यूसुफ, आरती, दीपाली अमित उपाध्याय, निदा हबीब, रामवीर, दिव्यांशी, रमन बघेल, शीनम-बी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता और धारा उपस्थित रहीं।
जगत के विद्यालय में रोपे गए पौधे
जगत। संविलियन विद्यालय जगत में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश सारस्वत, मोहम्मद इमरान आलम, अनुराग यादव, निवेश कुमार राठौर, ज्योति कुमारी, मनोरमा राठौर, मनोज कुमार, बिट्टी देवी शर्मा ने पौधे रोपे। संवाद
उसावां ब्लॉक में भाजपा नेता ने लगाए पौधे
उसावां। ब्लॉक प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख के पति दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य ओम प्रताप सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गूलर, नीम व पाकड़ आदि के पौधे लगाए। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने हरसिंगार, शहतूत, नीम, पाखड़ आदि के पौधे लगाए। इस दौरान नगर पंचायत सभासद धनमेश कश्यप, महावीर राठौर एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
म्याऊं में ब्लॉक प्रमुख ने लगाए पौधे
म्याऊं। विकास खंड के पार्क में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य एवं बीडीओ डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर आम, अमरूद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार ने चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। संवाद
बिल्सी सीएचसी व महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
बिल्सी। सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. प्रेमपाल सिंह गंगवार, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अस्पताल स्टाफ ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वहीं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। संवाद
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
कुंवरगांव। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाअभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। प्रधानाचार्य डाॅ. ज्ञान सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। इस अवसर पर रेनुका सिंह, मनोज कुमार, अमृता पटेल, श्याम लाल साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
पूर्व राज्यमंत्री ने किया पौधरोपण
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और प्रधानाचार्य संजीव तोमर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार पूर्वाह्न पौधरोपण किया। कॉलेज के शिक्षकों ने भी पौधे रोपे। हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में करन थरेजा और विक्रांत मेंदीरत्ता के साथ पौधरोपण किया। संवाद
पौध संरक्षण रैली निकाली
बदायूं। आवास विकास में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं पर्यावरण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में पौध संरक्षण रैली निकाली गई। तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के फलदार औषधि इमारतीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया। संवाद
गंगा एक्सप्रेस-वे पर पौधरोपण में शामिल हुए विधायक व अधिकारी
दातागंज। अभियान के तहत छछऊ गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 2500 पेड़ लगाए जाएंगे। रविवार को वन विभाग की ओर से विधायक राजीव कुमार सिंह और एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर अमित सिंह सोलंकी, सतीश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, बाबा परमात्मादास आदि मौजूद रहे। संवाद
अशोक, नीम और आम के पौधे लगाए
बदायूं। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर ने उझानी रोड स्थित हनुमानगढ़ी बालाजी मंदिर के सामने परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान अशोक, नीम और आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नितिन कमठाना, लवलेश साहू, विनय जोशी, अनुराग जोशी, सतीश कारीगर आदि मौजूद रहे। संवाद
बीआईएमटी कॉलेज में लगाए गए पौधे
बदायूं। बीआईएमटी कॉलेज में निदेशक आशीष सिंघल, अक्षज रस्तोगी, विकास अहूजा, डीन अरविंद गुप्ता व शिक्षकों ने नीम, पीपल, आम, जामुन सहित पौधे लगाए। वक्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम पर जोर दिया। विद्यार्थियों को देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद