{"_id":"684f18bd333dbf2fc206fc18","slug":"meeruts-narcotics-team-caught-smuggler-with-opium-worth-60-lakhs-badaun-news-c-123-1-akb1003-141212-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेरठ की नारकोटिक्स टीम ने 60 लाख की अफीम के साथ पकड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेरठ की नारकोटिक्स टीम ने 60 लाख की अफीम के साथ पकड़ा तस्कर
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली में खड़ा आरोपी। स्रोत- पुलिस
बिसौली (बदायूं)। मेरठ नारकोटिक्स और बिसौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर घेराबंदी करके एक तस्कर की निशानदेही उसके साथी को 3.35 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। देर शाम तस्कर को जेल भेज दिया है। बरामद अफीम की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है।
मेरठ नारकोटिक्स की टीम रविवार दोपहर एक तस्कर को लेकर बिसौली पहुंची। यहां बिसौली पुलिस की मदद से एमएफ हाईवे पर गांव बसई के पास अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के कहने पर तस्कर ने अपने साथियों को फोन करके बसई पुलिया पर अफीम पहुंचाने के लिए कहा। इससे कुछ देर बाद बाइक सवार तीन तस्कर पोटली में अफीम लेकर मौके पर आ गए। जैसे ही बाइक सवार तस्करों ने खुद को पुलिस से घिरा देखा, वह जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक तस्कर को अफीम के साथ पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस तस्कर को पकड़कर कोतवाली ले गई। उसके पास से 3.35 किलो अफीफ बरामद की गई।
बिसौली कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम देवेंद्र पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव धर्मपुर बिहारीपुर है। फरार हुए रवि शर्मा और संतोष शर्मा कस्बा वजीरगंज के हैं। तीनों काफी समय से तस्करी में संलिप्त हैं। नारकोटिक्स टीम ने उससे पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।