फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meerut couple bought a child for two and half lakh rupees from woman in budaun

Budaun News: मेरठ के दंपती ने ढाई लाख रुपये में खरीदा था मासूम, मां बोली- अब बच्चा नहीं, पैसा चाहिए

Mon, 06 Feb 2023 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

बदायूं में अपने अबोध बच्चे को बेचने वाली महिला ने उसे वापस लेने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि बच्चा बेच दिया था, लेकिन रुपये दलाल खा गए। उसे अब बच्चा नहीं पैसा चाहिए।

विज्ञापन
Meerut couple bought a child for two and half lakh rupees from woman in budaun
बच्चा देने वाले दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के गांव नहडौली के दंपती ने मुरादाबाद के नहीं बल्कि मेरठ के दंपती को ढाई लाख रुपये में अपना बच्चा बेचा था। थाना पुलिस रविवार शाम बच्चे समेत दोनों ही दंपती को थाने ले आई। यहां बच्चा बेचने वाली महिला ने बच्चे को वापस लेने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि उसने बच्चा दे दिया था लेकिन उसके रुपये दलाल खा गए। हालांकि पुलिस ने गोद देने की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कहते हुए महिला को बच्चा लौटा दिया। अब थाना पुलिस दो दलालों को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


इस मामले की छानबीन के दौरान कई और बातें सामने आईं हैं। एसओ सिद्धांत शर्मा के मुताबिक शनिवार को उन्हें बताया गया था कि 26 जनवरी को महिला की आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी हुई थी। उसके दूसरे दिन बच्चा बेच दिया गया था लेकिन जब इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि 19 जनवरी को महिला की डिलीवरी हुई थी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों से मिलान कराया तो सच्चाई सामने आई। 

विज्ञापन

26 जनवरी को बेचा था बच्चा 

बच्चे को 26 जनवरी के दिन बेच दिया गया था। यह बच्चा मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद ने ढाई लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन दलालों ने उसका पता मुरादाबाद बताया था। रुपये भी नकद दिए गए थे। दलाल बीच में डेढ़ लाख रुपये खा गए। रविवार शाम पुलिस टीम बालक को लेकर थाने पहुंची। यहां प्रमोद ने बताया कि उसने बच्चा गोद लिया था। एक स्टांप पेपर पर भी नरेश और उसकी पत्नी ने संभल जिले में आकर लिखकर दिया था। इससे वह बच्चा लेकर चले गए। 

इधर महिला का कहना है कि उसने अपना बच्चा गोद दिया था। बीच में दलाल रुपये हड़प गए, जिससे उसने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने रविवार शाम भी बच्चा लेने से इनकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में चार दलालों के नाम प्रकाश में आए हैं। दो को पकड़ लिया गया है, अभी दो दलाल नहीं पकड़े गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed